Bhopal News: दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: घर से लापता मूकबधिर की लाश डैम के भीतर मिली, परिजनों ने चोट देखकर लगाया आरोप

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह दोनों मामले भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित आनंद नगर चौकी के मामले हैं। पुलिस को एक लापता मूकबधिर व्यक्ति की लाश डैम के भीतर मिली है। जबकि दूसरे व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने फिलहाल पीएम के लिए दोनों शव भेज दिए हैं। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस की तरफ से जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।

शरीर पर मिले चोट के निशान

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार 10 मई को एक शव हथाईखेड़ा डैम (Hathaikheda Dam) के भीतर मिला था। जिसको बाहर निकाला गया तो उसकी पहचान अमित विश्वकर्मा पिता रतन विश्वकर्मा उम्र 40 साल के रुप में हुई। वह मूकबधिर भी था और एक दिन पहले घर से गायब हो गया था। अमित विश्वकर्मा (Amit Vishwakarma) के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। जिस कारण परिजनों ने उसके साथ मारपीट या अनहोनी की आशंका जताई है। वह अविवाहित था और इंदौर की एक होटल में नौकरी करता था। उसने पिता से आखिरी बार वीडियो कॉल पर बातचीत की थी। मामले की जांच हवलदार सफरुल्लाह (HC Safrullah) कर रहे हैं। फिलहाल पिपलानी पुलिस ने मर्ग 36/26 कायम किया है। पुलिस मोबाइल के जरिए मौत की वजह का पता लगा रही है। इसी तरह आनंद नगर स्थित हथाईखेड़ा इलाके में रहने वाले 34 वर्षीय सोनू यादव (Sonu Yadav) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके पिता और दो भाईयों का अलग-अलग कारणों के चलते पहले ही निधन हो चुका हैं। जिस कारण वह तनाव में रहते हुए शराब ज्यादा पीने लगा था। वह प्रायवेट ट्रैवल्स कंपनी में नौकरी करता था। मामले की जांच करने एसआई अजय बाजपेयी (SI Ajay Vajpai) पहुंचे थे। पिपलानी थाना पुलिस ने मर्ग 35/26 कायम कर लिया है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि सोनू यादव का पत्नी के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने यह कदम उठाया है। उसकी दो लड़कियां भी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो मकानों में वारदात

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!