Bhopal Suspicious Death: पटरी पर मिला युवक का शव

Share

Bhopal Suspicious Death: एक पखवाड़े पहले बहुमंजिला इमारत से गिरकर जख्मी व्यक्ति की मौत

Bhopal Suspicious Death
इस कार्ड से हुई थी शव की पहचान

भोपाल। रेल पटरी पर एक व्यक्ति का शव दो भागों में कटा हुआ मिला है। इधर, एक पखवाड़े पहले चौथी मंजिल से गिरकर जख्मी व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों घटनाएं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Suspicious Death) की हैं। पटरी पर मिले युवक के शव की पहचान हो गई है। दोनों शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। मौत के संबंध में पुलिस की जांच अभी जारी है।

पुताई का करता था काम

बागसेवनिया थाना पुलिस ने बताया शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे बावड़िया फाटक रेलवे पटरी पर 25 साल के व्यक्ति का शव कटा हुआ मिला था। पुलिस को युवक की जेब से ड्राईविंग लाइसेंस मिला। जिससे उसकी पहचान रवि गिन्नारे पिता परस राम गिन्नारे उम्र 28 साल के रुप में हुई है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई थी। परिजनों ने बताया रवि (Ravi Ginnare) कान्हा कुंज कोलार का रहने वाला था। वह पुताई का काम करता था। शुक्रवार सुबह सात बजे वह घर से निकला था।

पुलिस हादसा मान रही

Bhopal Suspicious Death
सांकेतिक चित्र

जांच अधिकारी एएसआई सुरेश सिंह (ASI Suresh Singh) ने बताया मृतक की 2016 में शादी हुई थी। शादी के बाद उसकी दो साल की बेटी है। सुबह सात बजे घर से निकला था। जल्दबाजी में पटरी पार करते वह ट्रेन से टकराया है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार शोकाकुल है इसलिए किसी के बयान नहीं हुए है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों के बयान लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Fake Cop: पुलिस वर्दी पहनकर शहर में घुम रहा था जालसाज

ऐसे हुआ था हादसा

बागसेवनिया थाना पुलिस ने ही एक अन्य मर्ग कायम किया है। पुलिस ने बताया जगदीश मेहरा पिता किशोर उम्र 40 साल की मौत हुई है। जगदीश मेहरा मूलत: नूरगंज दमोह (Damoh) का रहने वाला था। वह पुताई का काम करता था। जगदीश मेहरा 15 अक्टूबर को ही भोपाल आया था। उसे एनआरआई स्कूल के पास निर्माणाधाीन केनरा बैंक (Canra Bank) में पुताई का काम मिला था। जगदीश (Jagdish Mehra) बैंक की चौथी मंजिल पर पुताई कर रहा था। तभी वह चौथी मंजिल से गिर गया था। उसे एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: भोपाल में बढ़ रहे लव जिहाद के मामले, सांसद ने कबूला और यह बोलते हुए लोगों को चेताया

घटना की नहीं मिली जानकारी

पुलिस ने बताया एम्स अस्पताल (AIIMS Bhopal) ने घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी थी। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन के बयान दर्ज किए जाएंगे। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि पुताई का ठेका बैंक ने किसको दिया था। उस ठेकेदार के बयानों के अलावा बैंक प्रबंधन से भी सफाई मांगी जाएगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: राजधानी से फिर सात वाहन चोरी
Don`t copy text!