Bhopal News: छह महीने बाद भी आरोपी वाहन चालक का पता नहीं लगा सकी पुलिस, अब प्रकरण दर्ज

भोपाल। सड़क दुर्घटना में हुई मौत के एक मामले में छह महीने बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को अभी तक टक्कर मारने वाले वाहन का नंबर नहीं मिल सका है। हालांकि मौके पर उसे बाइक से टक्कर होने के सबूत मिले हैं।
शव की ऐसे हुई थी पहचान जो अभी भी अधूरी
रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार 12 नवंबर, 2024 को मेंडोरी रोड पर डॉक्टर विवेक कनेरे (Vivek Kanere) के फॉर्म हाउस के पास यह हादसा हुआ था। सूचना ठाकुर गढ़वाल (Thakur Gadwal) ने पुलिस को दी थी। रातीबड़ पुलिस मर्ग 55/24 दर्ज करके मामले की जांच कर रही थी। पूर्व में यह जांच एएसआई विनीत कुमार (ASI Vineet Kumar) ने की थी। उनके बाद यह केस डायरी दूसरे अधिकारी को सौंपी गई। शव पुरुष का था जिसकी उम्र 35 से 40 साल के बीच थी। उसके हाथ में शेर सिंह (Sher Singh) लिखा हुआ था। इसके अलावा उसके संबंध में कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी। जिस कारण लावारिस लाश बताकर उसे दफनाया गया। पुलिस को उसकी जेब से दो शराब के क्वार्टर, जेब में 780 रुपए, के अलावा घटना स्थल पर बाइक के पार्टस के टुकड़े मिले थे। वह बाइक में था या फिर उसे बाइक ने टक्कर मारी यह साफ नहीं हो सका है। उसको सिर में गंभीर चोट आई थी। पुलिस को एक पर्ची पर लिखे दो नंबर भी मिले थे। उन्हें उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस ने उसके फिंगर प्रिंट को जांच के लिए सुरक्षित रखा है। पुलिस ने अब इस मामले में प्रकरण 178/25 दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी वाहन चालक का पता लगाने उसके प्रयास अभी जारी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।