Bhopal News: फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश

Share

Bhopal News: सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारण अभी नहीं चले पता

भोपाल। फांसी के फंदे पर एक किशोर की लाश मिली है। यह घटना भोपाल (Bhopal News)  के गांधी नगर इलाके में हुई है। आत्महत्या की वजह अभी पता नही चली है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सोंप दिया है।

चार भाईयों में सबसे छोटा

गांधी नगर पुलिस के अनुसार आत्महत्या अंशुल नामदेव पिता हरिचरण नामदेव उम्र 16 साल ने की है। वह गांधी नगर स्थित अर्जुन वार्ड में रहता था। वह पढ़ा-लिखा नहीं था और जो भी प्राइवेट काम मिले कर लिया करता था। मंगलवार को उसके माता-पिता शादी में गए थे। घर पर बहन के साथ अकेला था। पुलिस का कहना है कि परिजन अभी शोकाकुल है। इस कारण अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। घटना (Bhopal News)  की सूचना पुलिस को हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर शर्मा ने दी थी। गांधी नगर पुलिस मर्ग 19/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शुरूआती जांच हवलदार आशीष पाराशर ने की थी। अंशुल नामदेव (Anshul Namdev) चार भाईयों में सबसे छोटा था। उसके भाई फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं। जनहित में जारी संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद की निशानी है। ऐसी अवस्था में 18005990019 पर कॉल करके चिकित्सकीय सलाह लें। यहां निशुल्क परामर्श और उपचार किया जाता है।

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape Case: लव मैरिज के बाद लिव इन में हुई गर्भवती तो मिला ऐसा धोखा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!