Bhopal Theft Case: लॉक डॉउन में बढ़ रही चोरी की वारदातें

Share

Bhopal Theft Case: कंप्यूटर—साउंड सिस्टम, बर्तन नलों की टोटी समेत लाखों का माल चोरी

 

Bhopal Theft Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। शहर में लोग कोरोना महामारी (Covid-19 Theft Case) के चलते कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। दीगर समस्याओं के बीच लोगों में चोरों ने दहशत बढ़ा दी है। ऐसी ही एक घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आई है। यहां चोरों (Bhopal Theft Case) ने एक सूने पड़े मकान को अपना निशाना बनाया। चोर यहां से कंप्यूटर, साउण्ड सिस्टम, घरेलू बर्तन समेत करीब डेढ़ लाख रुपए का माल बटोरकर चंपत हो गए। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर (Madhya Pradesh Theft Case) दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

किराए से दिया था कमरा

रातीबड़ थाना पुलिस ने बताया कि अमित कुमार पाण्डे (Amit Kumar Pandey) पिता दिनेश कुमार पाण्डे उम्र 26 साल ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया हैं। दिनेश ने बताया कि वह नेहरू नगर पुलिस लाईन भदभदा रोड़ पर रहते हैं। दिनेश वकालत की पढ़ाई कर रहे हैं। दूसरा मकान ग्राम मेंडोरा में हैं। दूसरे मकान के एक हिस्से में कुछ सामान रखा हुआ हैं। दो कमरों को किराए पर दे रखा है। पिछले महीने ही किराएदार कमरे खाली करके गए हैं।

हर दूसरे दिन था आना—जाना

दिनेश ने बताया कि जब से वह खाली हुआ है। तब से हर दूसरे दिन वहां आना—जाना लगा रहता हैं। गुरूवार 9 तारीख को भी सभी लोग मकान पर गए थे। उसके बाद 13 तारीख सोमवार को जाकर देखा तो मकान के ताले टूटे थे। वहां रखा सामान बिखरा पड़ा था। चैक किया तो पता चला कि एक कंप्यूटर सिस्टम, साउण्ड सिस्टम, बर्तन, पीतल की मूर्ति नलों की टोटी करीब डेढ़ लाख रूपयों का सामान चोरी गया। रातीबड़ पुलिस ने सोमवार शाम 4 बजे धारा 457/380 रात में चोरी होने का मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एलएनसीटी काॅलेज की महिला प्रोफेसर के बेटे की पिटाई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!