Bhopal Suicide Case: साढ़ू भाई के साथ पत्नी गई, फंदे पर झूला पति

Share

Bhopal Suicide Case: पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट, मौत पर सस्पेंस बरकरार

 

Bhopal Suicide Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। साढ़ू भाई के साथ मायके जाने से नाराज एक पति फंदे पर झूल (Bhopal Suicide Case) गया। यह घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए मौत पर अभी सस्पेंस बरकरार है। पुलिस का कहना है कि पत्नी के बयान के बाद मौत के मामले में स्थिति साफ (Bhopal Hanging Case) होगी। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

चार महीने पहले आए थे रहने

कोलार थाना पुलिस ने बताया कि भैरो सिंह पिता गुमान सिंह उम्र 32 साल निवासी ग्राम छोटा खेड़ा कोलार में रहता है। भैरो मजदूरी का काम करता है। उसके पांच भाई है। सबसे छोटा भाई संतोष आदिवासी (Santosh Adiwasi) उम्र 25 साल था। उसकी 6—7 साल पहले शादी हुई थी। उसके दो बच्चे भी है। पत्नी और बच्चों के साथ संतोष घर से 200 किलो मीटर दूर भट्टे पर काम करता और वहीं परिवार के साथ रहता था। लॉक डाउन के कारण काम बंद हो गया था। इसीलिए पत्नी—बच्चों के साथ पिछले चार—पांच महीनों से वह भाई के साथ रह रहा था।

एक दिन पहले गई पत्नी

भैरो ने बताया कि उसके परिवार में शेरू जो उसका साढ़ू भाई भी है वह बैरागढ़ चीचली में रहता हैं। शुक्रवार को शेरू घर आया था। उसके साथ संतोष की पत्नी पूनम मायके जाने की जिद कर रही थी। संतोष ने शेरू के साथ जाने से इंकार कर दिया था। इसके बावजूद पूनम मायके दमोह चली गई थी। तभी से संतोष नाराज बैठा था। शनिवार सुबह 8:30 बजे मां गोमती बाई ने उसे बताया कि पीछे के कच्चे कमरे की म्याल से साड़ी का फंदा बनाकर उस पर लटका (Santosh Suicide Case) था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सोशल मीडिया फ्रेंड ने किया बलात्कार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!