Bhopal Rape Case: जबरिया जोड़ी के लिए डाला दबाव, नहीं मानी तो किया बलात्कार

Share

Bhopal Rape Case: लंबे अरसे से आरोपी शादी का बना रहा था दबाव, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Bhopal Rape Case
सांकेतिक फोटो

भोपाल। निजी कंपनी में साथ काम करने वाली महिला से एक व्यक्ति जबरिया जोड़ी (Bhopal Woman Crime) बनाना चाहता था। आरोपी शादीशुदा होने के बावजूद दूसरी शादी की तैयारी जबरदस्ती (Bhopal Rape Case) कर रहा था। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपला (Madhya Pradesh Rape Case) की है। आरोपी और पीड़िता एक ही कंपनी में साथ काम करते हैं। आरोपी लंबे अरसे से महिला कर्मचारी पर शादी का दबाव बना रहा था। पुलिस ने बलात्कार (Bhopal Rape Case) और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

ऐसे बने थे दोस्त

बजरिया थाना पुलिस ने बताया 36 वर्षीय महिला ने रविवार शाम चार बजे अरोपी सारिक खान (Sarik Khan Rape Case) के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 376/506 (बलात्कार और धमकाने) का मुकदमा दर्ज किया हैं। जांच अधिकारी एसआई भावना शर्मा (SI Bhawna Shama) ने बताया पीड़िता का थाना क्षेत्र में खुद का मकान है। वह एमपी नगर में प्रायवेट जॉब करती है। जिस दफ्तर में पीड़िता काम करती है, उसमें आरोपी सारिक खान भी काम करता है। दोनों की दोस्ती एक साल पहले हुई थी। कुछ ही मुलाकातों में सारिक पीड़िता को मन ही मन चाहने लगा था।

शादी का बना रखा था दबाव

जांच अधिकारी ने बताया आरोपी ने पीड़िता के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। आरोपी पहले से ही शादी शुदा है। इस बात से पीड़िता वाकिफ थी। पीड़िता ने शादी से इंकार कर दिया था। समझाने के बावजूद आरोपी उसको परेशान करता था। आरोपी का कहना था कि वह शादी के लिए पत्नी को तलाक देने राजी है। पीड़िता ने रिश्तों को मानने से इनकार किया और शादी से मुकर गई। सारिक ने शनिवार—रविवार की दरमियानी रात साढ़े बारह बजे पीड़िता को फोन किया था।

यह भी पढ़ें:   Ratlam Accident : लॉरी से टकराया मिर्ची से भरा ट्रक, तीन जिंदा जले

बहाना बनाकर घर आया

जांच अधिकारी ने बताया आरोपी ने पीड़िता को फोन पर कहा कि जरूरी काम है और वह उससे मिलना चाहता है। पीड़िता ने आरोपी को घर बुला लिया था। घर आते ही आरोपी शादी की जिद करने लगा। जिसके बाद आरोपी ने जबरन पीड़िता के साथ बलात्कार (Sarik Rape By Woman) किया। बलात्कार के बाद आरोपी धमकाते हुए घर से चला गया। पुलिस ने आरोपी साकिर खान उम्र 42 साल को सोमवार सुबह गिरफ्तार (Sarik Arrest By Rape Case) कर लिया है। साकिर चौकी इमामवाड़ा का रहने वाला है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!