Bhopal Molestation Case: मनचले ने युवती को छेड़ा

Share

भतीजे को टॉफी दिलाकर घर लौट रही थी युवती

Bhopal Molestation
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पड़ोसी ने एक युवती से छेड़खानी (Bhopal Molestation Case) कर दी। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है। घटना के वक्त युवती भतीजे को टॉफी दिलाकर वापस लौट रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज (Madhya Pradesh Molestation Case) कर लिया है लेकिन, आरोपी फरार है। इधर, क्रिकेट खेलने के विवाद पर कांच से मारकर लहुलूहान करने का मामला भी सामने आया है।

यहां हुई छेड़छाड़

गांधी नगर थाना पुलिस ने बताया कि 20 साल की युवती के साथ छेड़छाड़ (Bhopal Molestation Case) का मामला सामने आया हैं। युवती ने बताया कि वह गोंड़ीपुरा इलाके में रहती है। वह कक्षा 8वीं तक पढ़ी है। घर के नजदीक आरोपी सलीम (Saleem) रहता हैं। घटना वाले दिन वह उसकी भतीजी को टॉफी दिलाने के लिए घर के नजदीक दुकान गई थी। लौटते वक्त घर के बाहर गेट पर ही अचानक सलीम सामने आ गया। उसने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ (Gandhi Nagar Thane Ka Mamla) लिया। इस हरकत के बाद युवती ने शोर मचाया था। उसकी आवज सुनकर पड़ोस में रहने वाले लोग आ गए थे। जिसके बाद आरोपी सलीम मौके से फरार हो गया। गांधी नगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

यह भी पढ़े: गलत रिश्ते बनाने का डालता था दबाव

क्रिकेट खेलने पर हुआ विवाद

हनुमानगंज थाना पुलिस ने बताया कि बाल विहार मैदान में 14 वर्षीय किशोर जो लक्ष्मी टॉकीज के सामने बने घर मेंं रहता हैं। घटना वाले दिन किशोर दोस्तों के साथ ग्राउण्ड में क्रिकेट खेलने गया था। तभी वहां आरोपी अन्नू उर्फ अनुराग बैठकर सिगरेट पी रहा था। उसने स्टम्प खड़े करने के लिए अनुराग को वहां से हटने बोला। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया था। जिसके चलते आरोपी अनुराग ने जमीन पर पड़े कांच का टुकड़ा उठाकर किशोर पर वार कर दिया। बीच—बचाव करने पर किशोर के हाथ में वह कांच लग गया था। परिजनोेंं के साथ थाने जाकर किशोर ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पति की मौत के दो महीने बाद पत्नी ने लगाई फांसी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!