Bhopal Loot Case: अधेड़ दंपती ने आधा किलोमीटर तक किया लुटेरे का पीछा

Share

Bhopal Loot Case: रिश्तेदार के घर जाते समय हुई वारदात, पुलिस ने दर्ज किया लूट का मुकदमा

Bhopal Loot Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीती रात एक अधेड़ दंपती के साथ लूट की वारदात (Bhopal Loot Case) हुई। अधेड़ दंपती ने लुटेरे का आधा किलोमीटर तक पीछा भी किया था। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कोहेफिजा (Bhopal Robbery Case) इलाके की है। पीड़िता रिश्तेदार से मिलने उसके घर जा रहे थे। लुटेरे ने पीड़िता की गोद में रखा पर्स झपटा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लूट (MP Loot Case) की एफआईआर दर्ज की है।

पीएचई विभाग में कार्यरत

कोहेफिजा थाना प्रभारी अनिल बाजपायी (TI Anil Bajpai) ने बताया मोहम्मद नासिर (Mohad Nasir) पिता बशीर उम्र 57 साल ने बुधवार रात आठ बजे थाने में लूट की एफआईआर दर्ज कराई है। अनिल ने बताया वह करोद इलाके में रहते है। वह पीएचई विभाग (PHE Office Employ Loot Case) के दफ्तर में कार्मचारी है। बुधवार रात आठ बजे वह पत्नी सारा के साथ कोहेफिजा इलाके में रहने वाले उनके रिश्तेदार के घर जा रहे थे। नासिर और सारा एक्टिवा गाड़ी से थे। पत्नी की गोद में पर्स रखा हुआ था। जैसे ही नासिर करबला तिराहे की तरफ ढलान पर उतरे ही थे। तभी एक अज्ञात बाइक सवार लड़का पीछे से आया और पत्नी की गोद में रखा पर्स छीनकर (Kohefiza Area Loot Case) फरार हो गया।

100 मीटर तक किया पीछा

थाना प्रभारी ने बताया पत्नी के शोर मचाने पर पति ने बाइक का पीछा किया। नासिर ने लुटेरे को पीछा 100 मीटर तक किया था। जिसके बाद लुटेरा अंदर किसी गली में घुस गया। फिर नजरों से ओझल हो गया। पर्स में एक मोबाइल और कुल तीन सौ रूपए रखे हुए थे। पुलिस ने साढ़े आठ बजे धारा 392 (लूट) (Bhopal Loot Case) का मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद पुलिस आस—पास लगे सीसीटीवी फुटैज खंगाल रही है। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी लुटेरों को कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

यह भी पढ़ें:   MP Lock Down Hint: एमपी के महानगरों में लॉक डाउन के संकेत

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!