Bhopal Crime News: महिला आधिकारी के पति का दफ्तर में हंगामा

Share

Bhopal Crime News: कैबिन में घुसकर की थी तोड़फोड़, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Bhopal Crime News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। जिला पंचायत में एक व्यक्ति ने जमकर हंगामा किया। आरोपी महिला अधिकारी का पति बताया जा रहा है। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। महिला पिछले डेढ़ साल से पति से अलग रह रही है। आरोपी ने महिला के कैबिन में घुसकर जमकर हंगामा किया और वहां तोड़फोड़ भी की थी। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

डेढ़ साल से रह रही है अलग

कोहेफिजा थाना पुलिस ने बताया कि 44 साल की महिला बीडीए कॉलोनी थाना की रहने वाली है। महिला ने मंगलवार दोपहर एक बजे आरोपी रामचंद्र गुर्जर (Ramchandra Gurjar) के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने बताया वह जिला पंचायत शाखा में स्वच्छता विभाग में अधिकारी है। उसकी शादी रामचंद्र गुर्जर से कुछ साल पहले हुई थी। दोनों बीएचईएल कॉलोनी में रहते थे। दोनों के दो बच्चे भी है। पति शराब पीने का आदी है। इसी कारण दोनों में अक्सर विवाद (Bhopal Domestic Violence) होता रहता था।

बच्चों के साथ रहती है अलग

महिला ने बताया रामचंद्र से रोज—रोज के विवादों से वह परेशान हो गई थी। पति खुद तो कुछ काम करता नहीं था। वहीं महिला की कमाई की भी शराब पी जाता है। इसी कारण महिला पिछले डेढ़ साल से दोनों बच्चों को लेकर उससे अलग रह रही है। सोमवार शाम साढ़े चार बजे आरोपी पति महिला के दफ्तर में आ गया था। जहां वह उसके कैबिन में घुसा और उसके शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब महिला ने मना कर दिया तो वह हंगामा करने लगा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: गिरवी जेवरात का ब्याज नहीं चुकाने पर भिड़े पति—पत्नी

कंप्यूटर में की तोड़फोड़

महिला ने बताया आरोपी उसके साथ गाली—गलौज करने लगा। जब महिला ने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने उसे चांटा मार दिया। यहां तक की कैबिन में रखे कंप्यूटर में तोड़फोड़ की। शोर सुनकर दूसरी महिला और गार्ड वहां आ गए थे। गार्ड ने आरोपी रामचंद्र को कैबिन से बाहर निकाला। मंगलवार दोपहर एक बजे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 452/294/323/506/427 (दफ्तर में घुसकर, गाली—गलौज, मारपीट, धमकाने और तोड़फोड़) का मुकदमा दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!