Bhopal Dowry Case: महिला डॉक्टर दहेज लोभी ससुराल वालों से हुई परेशान

Share

Bhopal Dowry Case: पुलिस से मांगी मदद, पति समेत ससुराल के चार लोगों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज

Bhopal Woman Harassment case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। महिला डॉक्टर उसके दहेज लोभी ससुराल (Bhopal Dowry Case) वालों से परेशान चल रही है। पीड़िता ने तंग आकर पुलिस से मदद मांगी है। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है। आरोपी दहेज लोभी परिवार पीड़िता से दहेज में 10 लाख रुपए की मांग कर (Bhopal Crime Against Woman) रहा था। पुलिस ने पति समेत ससुराल के चार लोगों के खिलाफ प्रताड़ना (Bhopal Harassment Case) का मुकदमा दर्ज किया है।

एक साल पहले हुई थी शादी

महिला थाना पुलिस ने बताया 29 वर्षीय महिला ने बुधवार रात आठ बजे ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पति कपिल चढार, ससुर कालू राम, सास गंगाबाई और देवर साहिल के खिलाफ धारा 498ए/323/506/34/3/4 (प्रताड़ना, मारपीट, गाली देने, धमकाने, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया वह ईडब्लूएस कोटरा सुल्तानाबाद थाना कमला नगर में रहती है। परिजनों ने उसकी शादी दमोह निवासी कालूराम चढ़ार के बेटे कपिल चढ़ार से 2019 में कराई थी। पीड़िता निजी अस्पताल में डॉक्टर है। शादी के दौरान परिजनों ने ससुराल वालों को दहेज में भरपूर सामान दिया था।

प्रताड़ित करना किया शुरू

पीड़िता ने बताया ससुराल में आए दिन कम दहेज का ताना उसे दिया जाता है। विरोध करने पर आरोपी ससुराल वाले उसके साथ गाली—गलौज कर मारपीट भी करते थे। ससुराल वालों का बोलना था उन्हें दहेज में मायके वालों से 10 लाख रूपए चाहिए। पीड़िता ने दबी आवाज में मायके वालों से बात साझा की थी। मायके वालों ने ससुराल वालों को इस बात के लिए समझाया था। कुछ दिन ठीक रहने के बाद आरोपियों की दोबारा वहीं सारी हरकतें शुरू हो गई। पीड़िता तंग आकर मायके में रह रही है। दोबारा ससुराल जाने की बात पर पीड़िता को धमकियां मिल रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cop Transfer: तीन थानों के प्रभारी बदले गए

 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!