Bhopal Dowry Case: दहेज में मिले 12 लाख तब भी लगे कम

Share

Bhopal Dowry Case: पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज

Bhopal Dowry Case
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। बेटी की शादी करवाकर एक परिवार बुरी तरह फंस (Bhopal Dowry Case) गया। घटना मध्यप्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। बेटी की शादी का खर्चा 12 लाख रूपए आया था। इसके बाद भी उसे प्रताड़ित किया जाता था। पुलिस ने पति समेत ससुराल के चार लोगों के खिलाफ प्रताड़ना (Bhopal Domestic Violence) और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, एक और प्रताड़ित महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

तीन साल पहले हुई शादी

बागसेवानिया थाना पुलिस ने बताया 33 वर्षीय महिला साकेत नगर इलाके की रहने वाली है। परिजनों ने उसकी शादी पचमढ़ी निवासी अंकुर चौरसिया (Ankur Chourasiya) पिता धीरेंद्र के साथ 2017 में कराई थी। शादी के समय मां ने 12 लाख रूपयों की शादी की थी। एक महीने बाद ही ननद सोनाली (Sonali Chorasiya) बड़ी भाभी का हवाला देकर उससे कहने लगी कि उसी 50 लाख रुपए की शादी की थी। यह ताने सुनने के बाद वह पति से बोलती तो पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। तबीयत खराब होने पर पता चला की उसे ब्रेन ट्यूमर है। जिसका इलाज पूणे में कराने बोला गया था। इलाज के दौरान भी मायके वालों से आॅपरेशन का खर्चा मांगा जाता था। पीड़िता की बहन ने एक लाख रूपए दिए थे। पुलिस ने गुरूवार रात 9:30 बजे पति अंकुर चौरसिया, ससुर धीरेंद्र, सास साधना (Sadhana Chourasiya) और ननद सोनाली के खिलाफ धारा 498ए/294/323/560 (प्रताड़ना, गाली—गलौज, मारपीट और धमकी) का मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ब्यॉय फ्रेंड से तंग आकर युवती ने की थी आत्महत्या

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के समय में एक पूर्व मंत्री के विधायक रहे बेटे की इतनी चली कि उसने काउंटर मुकदमा दर्ज करा दिया

विकलांग बोलकर चिढ़ाता है परिवार

कोहेफिजा थाना पुलिस ने बताया 37 वर्षीय महिला बीडीए कॉलोनी की रहने वाली है। महिला ने गुरूवार रात नौ बजे ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने बताया उसकी शादी 2019 में सोहेल अहमद (Sohel Ahmed) के साथ हुई थी। शादी के बाद ही पति और ससुराल के लोगों ने उसे विकलांग बोलकर चिढ़ाना शुरू कर दिया था। इसका विरोध करने पर सास खुर्शीद उसे दहेज कम लाने का ताना मारती थी। पुलिस ने पति सोहेल अहमद, सास खुर्शीद, दोनों ननद अफरीन और देशाम के खिलाफ 498ए/3/4 (प्रताड़ना और दहेज अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!