Bhopal Death Case: शरीर के रहस्यमय दर्द में चली गई महिला की जान

Share

Bhopal Death Case: चिमनी जला रही महिला की झुलसने से मौत

Bhopal  Death Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। शरीर के एक रहस्यमय दर्द की वजह से महिला की जान चली (Bhopal Death Case) गई। इधर, आग से झुलसी महिला ने अस्पताल में दम तोड़ (Bhopal Woman Death Case) दिया। दोनों घटनाएं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम किया है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिए है। पीएम रिपार्ट के आधार पर पुलिस आगे की जांच करेगी।

दो दशक से थी बीमारी

बागसेवानिया थाना पुलिस ने बताया कि शकीला धुर्वे (Shakila Dhurve) पति बाबू धुर्वे उम्र 35 साल निवासी आदर्श नगर इलाके में रहती थी। शकीला की शादी को 18—19 साल हो चुके थे। शादी के बाद उसके दो बच्चे भी है। बाबू मजदूरी करता है। शकीला को बचपन से ही हाथ—पैरों में दर्द रहता था। उसका कई अस्पतालों में इलाज भी चला था। कुछ समय पहले शकीला की मां जो खंडवा में रहती थी। उसका निधन हो गया था। बाबू और शकीला 22 तारीख को खंड़वा से लौटे थे। वहां से आने के बाद उसकी तबीयत और खराब हो गई थी। घटना वाले दिन वह दर्द के कारण बेहोश हो गई थी। परिजना उसे एम्स अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां शुक्रवार शाम 4:30 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आग से झुलसी महिला

रातीबड़ थाना पुलिस ने बताया कि ओमवती बाई (Omwati Bai) पति ओम प्रकाश उम्र 30 साल निवासी सिकंदराबाद रातीबड़ इलाके में रहती थी। प्रकाश मजदूरी करता है। बीते शनिवार 19 तारीख को ओमवती चिमनी में तेल भर रही थी। जैसे ही उसने चिमनी जलाई तो आग भभक गई थी। ओमवती की चीख पर भागे परिजनों ने आग बुझाई थी। उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान सुबह 11:32 बजे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: हत्या के मामले में बंद आरोपी के पिता को मिल रही धमकी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!