Bhopal Shot: दलित किसान को गुंडे ने मारी गोली

Share

राजधानी भोपाल के देहात क्षेत्र में सोमवार सुबह हुई घटना, जिस बंदूक से गोली चली उसके लायसेंसी होने का पुलिस को शक, पुलिस का दावा परिवारों के बीच है पुरानी रंजिश

Bhopal Shot
सांकेतिक चित्र

भोपाल। दलित किसान को गोली (Bhopal Shot)  मार दी गई। मामला मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh Crime) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime) के देहात क्षेत्र में स्थित ईटखेड़ी थाना क्षेत्र का है। पुलिस का दावा है कि किसान की थाने की गुंडा सूची में शामिल बदमाश से रंजिश चल रही थी। हालांकि यह रंजिश किस बात की थी इसका पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। इस मामले में 4 आरोपी बनाए गए हैं। इस कांड के बाद दलितों को लेकर राजनीति (Bhopal Dalit Politics) होने की अटकलों से इनकार नहीं किया जा सकता है। दरअसल, मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh Farmer Attack) की राजनीति में दलित परिवारों को लेकर फिर इस घटना के बाद मामला तूल पकड़ सकता है। इससे पहले सागर (Sagar Dalit Murder Case) जिले में दलित को जिंदा जलाने का मामला अभी कुछ दिन पहले ही थमा है।

घटना की जानकारी देते हुए ईटखेड़ी थाना प्रभारी कर्ण सिंह (Karn Singh) ने www.thecrimeinfo.com (द क्राइम इंफो डॉट कॉम) को बताया कि गोली मारने की घटना अगरिया गांव की है। आरोपी दीवान सिंह ठाकुर (Deewan Singh Thakur) है जिसने गोली मारी थी। उसके साथ वारदात में प्रीतम सिंह सिलावट (Pritam Singh Silavat) ने भी सहयोग किया। दीवान सिंह ईटखेड़ी थाने की गुंडा सूची में शामिल है। पुलिस को मौके पर बारह बोर की बंदकू मिली है। यह बंदूक लायसेंसी होने की संभावना से पुलिस ने इनकार नहीं किया हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि यदि बंदूक लायसेंसी निकली तो उसके मालिक को भी इस मामले में आरोपी बनाया जाएगा। गोली पेट में भगवान सिंह अहिरवार को लगी है। गोली मारने की घटना सोमवार सुबह 11 बजे की है। पुलिस ने दीवान सिंह ठाकुर और प्रीतम सिंह सिलावट के खिलाफ हत्या की कोशिश, धमकाने और दलित अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दीवान सिंह और भगवान के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। दूसरा आरोपी प्रीतम अगरिया में ही खेत में बने टपरे में रहता है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस ने इस मामले में दीवान सिंह ठाकुर, लखन सिलावट, गणेश सिलावट और प्रीतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को प्राथमिक जांच में एक लड़की को लेकर चल रहे विवाद की जानकारी भी मिली है। हालांकि इस बात की पुष्टि पुलिस अभी नहीं कर रही है।

यह भी पढ़ें:   संवेदनशीलता की बातें बहुत, लेकिन नतीजा हर बार सिफर

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!