Bhopal Crime News: पंखा नहीं चलाने देती थी मकान मालकिन, लॉक डाउन में किया बेघर

Share

Bhopal Crime News: झूठ बोलकर पुलिस को बुलाया उसको ही अपने साथ धर ले गई

Bhopal Crime News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मकान मालिक और किराएदार के बीच हुई जंग (Bhopal Crime News) में पुलिस परेशान हो गई। घंटों थाने में चकचक सुनने के बाद पुलिस ने फैसला किया। वह लॉक डाउन में परेशान चल रहे किराएदार के पक्ष में बोली। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है। पुलिस ने बयानों को दर्ज करके मकान मालकिन के खिलाफ मुकदमा (Bhopal Makan Malkin Beating)  दर्ज किया है। महिला किराएदार को तंग करने के लिए बिजली की सप्लाई बंद कर देती थी। ऐसा करने में उसका बड़ा आनंद आता था। इधर, मारपीट के अन्य मुकदमे भी पुलिस ने दर्ज किए हैं।

एक साल परिवार था परेशान

मिसरोद थाना पुलिस ने बताया कि प्रीति राय पति देवराज राय उम्र 32 साल निवासी उदयपुरा केवट पिपरिया गांव की रहने वाली हैै। उसकी शादी 15 साल पहले देवराज से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी है। बड़ा बेटा गांव में रहता है। बाकी दो बच्चे पति और एक देवर साथ में रहते है। प्रीति पिछले 22 साल से भोपाल में रह रही है। देवराज निजी कम्पनी में मजदूरी करता है। करीब एक—डेढ़ साल पहले ही लिबर्टी कॉलोनी मेंं शोभा शर्मा के मकान में वह किराए से रहने आई थी। शोभा (Shobha Sharma Beating Case) ने किराया तीन हजार रूपए बताया था। ढाई हजार किराया और 500 सौ रूपए बिजली का बिल उसमें शामिल था।

ऐसे सताने लगी मकान मालकिन

प्रीति ने बताया कि शोभा रोज आकर पंखा बंद कर देती थी। भरी गर्मी में भी उन्होंने बिना पंखे—कूलर के दिन काटने को मजबूर हुए। यह उसका आए दिन का नाटक हो गया था। लॉक डॉउन में जब प्रीति ने किराया देने से मना किया तो वह झगड़ने लगी। शोभा को तीन महीना का पूरा किराया दिया था। सोमवार सुबह करीब 7 बजे देवर और दोनों बच्चे सो रहे थे। मकान मालकिन आई आई और पंखा बंद कर दिया। जब प्रीति ने विरोध किया तो शोभा ने घर खाली करने के लिए बोलने लगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शादी के ​54 दिन बाद ही पत्नी ने साथ छोड़ा

रंगदारी दिखाने लगी

प्रीति ने बताया कि देवराज ने पिछले 1500 रूपए और एक महीने का 3 हजार रूपए देकर सारा पैसा चुका दिया था। देवराज ने सामने विश्वकर्मा का मकान तीन हजार में ले लिया था। सामान शिफ्ट करने की बारी आई तो शोभा दो महिने के 6 हजार रूपए मांगने लगी। इस बात को लेकर वह रंगदारी दिखाने लगी। विवाद के बाद मकान मालकिन ने 100 डायल कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस कहानी सुनने के बाद शोभा और प्रीति—देवराज को थाने लेकर पहुंची। दोनों पक्षों के बयान लेने के बाद शोभा शर्मा के खिलाफ 27 जुलाई की दोपहर 2 बजे धारा 327/294/506 अड़ीबाजी, गाली—गलौज और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर शोभा को गिरफ्तार कर लिया है।

चबूतरा बनाने पर विवाद

रातीबड़ थाना पुलिस ने बताया कि भगवान सिंह जाटव (Bhagwan Singh Jatav Attack Case) पिता कैलाश सिंह जाटव उम्र 35 साल निवासी गोरा गांव ने सोमवार शाम 6 बजे पड़ोस में रहने वाली आरोपी महेश जाटव, शुभानी, सुमित्रा और सोनिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
भगवान ने बताया कि वह मजदूरी करता है। सोमवार शाम पड़ोस में रहने वाला महेश जाटव और उसकी पत्नी सुमित्रा घर के सामने चबूतरा बना रहे थे। भगवान की पत्नी ने विरोध किया तो वह गाली—गलौज करने लगी। यह सुनकर भगवान भी घर से बाहर आ गया था। (Bhopal Beating Case) विवाद शुरू होते ही दोनों बेटी सुभानी और सोनिया भी कूद पड़ी।

बेटियों ने हंसिया मारा

सोनिया ने हंसिया से सिर पर वार कर भगवान को जख्मी कर दिया। उसको सिर पर गंभीर चोट आई है। पुलिस ने आरोपी महेश जाटव, शुभानी, सुमित्रा और सोनिया के खिलाफ धारा 324/294/323/506/34 धारदार चीज से वार, गाली—गलौज, मारपीट, धमकी और एक से अधिक आरोपी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कैब ड्रायवर को दो सवारियों ने मिलकर पीटा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!