Investor Fraud News: बिट काइन में निवेश के नाम पर फर्जीवाड़ा

Share

Investor Fraud News: दो सगे भाईयों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, दुबई की कंपनी बताकर दिया धोखा

Investor Fraud News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई।

भोपाल। बिट काइन में निवेश कराने का झांसा देकर फर्जीवाड़ा किया गया। इस मामले में दो आरोपी सगे भाई है। मामले की जांच भोपाल (Investor Fraud News) शहर की क्राइम ब्रांच थाना पुलिस कर रही है। आरोपियों ने दुबई की कंपनी बताकर फर्जीवाड़ा किया था।

बिजनेस में पार्टनर था

पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले की शिकायत राजेंद्र विराज सिंह वर्मा (Rajendra Viraj Singh Verma) पिता स्वर्गीय गोकुल प्रसाद उम्र 40 साल ने दर्ज कराई है। वे कटारा हिल्स (Katara Hills) में रहते हैं। उन्होंने शिकायत आला अधिकारियों से मुलाकात करके की थी। इस मामले में आरोपी अतुल जैन, उसका भाई सुमित जैन (Sumit Jain) और त्रिलोक पाटीदार है। अतुल जैन मूलत: मंडला (Mandala) जिले का रहने वाला है। वह कभी राजेंद्र विराज सिंह वर्मा के साथ उसके बिजनेस में पार्टनर रहा है। अतुल जैन ने बताया कि उसका भाई दुबई (Dubai) चला गया है। वहां पर गोल्ड डेजर्ट काइन(Gold Desert Coin)  नाम से फर्म चला रहा है। उसके कहने पर राजेंद्र विराज सिंह वर्मा ने दो किस्त में एक लाख 15 हजार रुपए लगा दिए। पहली किस्त अगस्त, 2023 में 45 हजार रुपए की दी थी। जबकि दूसरी किस्त त्रिलोक पाटीदार (Trilok Patidar) के कहने पर जमा कराई थी। वह कंपनी के प्रमोशन के लिए नवंबर, 2023 में भोपाल आया था। अतुल जैने ने बताया था कि उसके पास बालाघाट, मडला, सिवनी और जबलपुर मैनेजमेंट का काम है। उसने यह भी बोला था कि एक डीजीसी काइन लेने पर उसे 10 डॉलर मिलेंगे। पुलिस ने बयानों के आधार पर 59/24 धारा 406/420/120—बी (गबन, जालसाजी और साजिश के तहत प्रकरण) दर्ज किया है। यह प्रकरण 18 अप्रैल को दर्ज किया गया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Investor Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पार्टी से लौट रहे युवक की बाइक पुल से टकराई
Don`t copy text!