Bhopal News: भाजपा पार्षद पर छेड़छाड़ का आरोप

Share

Bhopal News: कार से उतरकर बाहर आने पर शादीशुदा महिला ने पैर छुए, पति के प्रकरण पर पार्षद बोला पैसा नहीं तो समाधान के दूसरे भी तरीके, एक दिन बाद मामला थाने पहुंचा

Bhopal News
File Clip Courtesy

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के एक पार्षद पर शादीशुदा महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज इलाके में हुई है। जिसकी एफआईआर घटना के एक दिन बाद पीड़िता ने दर्ज कराई है। एफआईआर महिला थाना पुलिस ने दर्ज की है। घटना केे वक्त पार्षद नशे की हालत में कार के भीतर अपने दो साथियों के साथ बैठा हुआ था। पीड़िता स्कूटी पर सवार थी जो पार्षद को देखकर रूक गई थी। वह उसके पति के खिलाफ दर्ज एक मुकदमे में बातचीत  करना चाहती थी। जिसको लेकर हुई चर्चा के दौरान पार्षद ने अभद्रता की।

देरी से थाने पहुंचने को लेकर यह बताया

महिला थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 19 फरवरी की रात लगभग साढ़े दस बजे हुई थी। पीड़िता की उम्र 27 साल है जो कि घटना के वक्त पंचशील नगर स्थित ससुर के घर से वापस लौट रही थी। उसकी मोपेड पर साथ में सहेली भी थी। पीड़िता ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव के दौरान उसके पति ने आरोपी अरविंद वर्मा (Arvind Verma) की मदद की थी। इस कारण वह अक्सर घर आता—जाता था। पुलिस ने मुकदमा 21 फरवरी की शाम लगभग साढ़े छह बजे आवेदन की जांच के बाद दर्ज किया। पुलिस ने 67/23 धारा 294/354 गाली—गलौज और छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज किया है। पीड़िता ने थाने में देरी से आने की वजह का भी खुलासा किया है। उसने कहा कि वह उस रात वह पंचशील नगर चली गई थी। पति जो कि झांसी में रहता है उससे बातचीत के बाद वह कार्रवाई के लिए थाने आई है।

ऐसे घटित हुआ पूरा घटनाक्रम

आरोपी अरविंद वर्मा वार्ड 48 से भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह पर पार्षद बना है। पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी को रिश्ते में जेठ मानती थी। इस कारण वह उसको सम्मान देने के लिए पैर छूती थी। उसके पति के खिलाफ एक प्रकरण (Bhopal News) दर्ज है। उस प्रकरण में बातचीत करने के लिए वह अरविंद वर्मा को देखकर रूक गई थी। वह कार में अपने साथियों मोहन और नितिन के साथ बैठा हुआ था। उसे देखकर वह कार से बाहर आया। उसने पैर पड़े और कहा कि उसके पति के केस का क्या हुआ। इस पर वह बोलने लगा कि पैसे लगेंगे। पीड़िता ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं है। इस पर आरोपी अरविंद वर्मा बोला कि पैसे नहीं हैं तो क्या हुआ, और भी रास्ते हैं। यह सुनते ही वह पैर पढ़कर जाने लगी तो आरोपी ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया। उसने शोर मचाया तो सहेली भी वहां आ गई। इसके बाद आरोपी ने पति को गाली देते हुए उसे छोड़ दिया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Attempt To Murder: पट्टे की जमीन पर कब्जे को लेकर जानलेवा हमला
Don`t copy text!