Bhopal News: फुटपाथ पर ​फिर मिला वृद्ध का शव

Share

Bhopal News: गरीबों को भोजन बांटती है अशासकीय संस्था, जिसके लिए कई बाहरी व्यक्ति वहां होते हैं जमा, परिजन नहीं मिले तो शव दफनाया गया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। फुटपाथ पर गुजर—बसर करने वाले फिर एक अनाम व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हनुमानगंज इलाके की है। यहां अशासकीय संस्था गरीबों को मुफ्त भोजन बांटती है। जिसके लिए कई अलग—अलग इलाकों से भी लोग यहां आते हैं। पुलिस ने शव पीएम के बाद दफना दिया है।

इसलिए दफनाया गया शव

हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना पुलिस के अनुसार 19 अप्रैल की शाम लगभग साढ़े पांच बजे लाश पड़े होने की सूचना मिली थी। यह जानकारी प्रमोद खरे (Pramod Khare) ने पुलिस को दी थी। शव अज्ञात पुरूष का था जिसकी उम्र 60 साल है। पुलिस ने मौके पर जाकर उसके बारे में पूछताछ की तो कोई भी उसकी जानकारी नहीं दे सका। हनुमानंज पुलिस मर्ग 17/23 दर्ज कर शव को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) पहुंचाया। गुरुवार तक जब उस अज्ञात शव को पहचानने के लिए कोई सामने नहीं आया तो उसे दफनाने के का निर्णय लिया गया। इसके लिए भोपाल नगर निगम से मदद ली गई थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft: डेढ़ साल में हमीदिया अस्पताल डॉक्टर के घर दूसरी बार चोरों का धावा
Don`t copy text!