Bhopal News: ब्यूटी पार्लर संचालिका से बलात्कार

Share

Bhopal News: ​सोशल मीडिया के जरिए हुई थी दोस्ती, शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी की बात पर भड़के आरोपी ने महिला को पीटा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। ब्यूटी पार्लर संचालिका से बलात्कार की वारदात हुई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से सोशल मीडिया के जरिए पांच साल पहले दोस्ती हुई थी। जिसके बाद आरोपी ने शादी करने का वादा करके कई बार उससे ज्यादती की। यह मामला पुलिस के पास तब पहुंचा जब आरोपी ने पीड़िता को शादी की बात करने पर जमकर पीटा।

यह बोलकर उसके घर आता था आरोपी

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 25 साल है। वह नारियलखेड़ा (Nariyalkheda) इलाके में रहती है। पीड़िता ब्यूटीशियन का कोर्स करने के बाद पार्लर चलाने का काम करती है। उसकी 2019 में सोशल मीडिया के जरिए आरोपी रमाशंकर पाटील (Ramashankar Patil) से पहचान हुई थी। पहले दोनों के बीच बातचीत हुआ करती थी। इसके बाद मेल मुलाकात होने लगी। आरोपी निशातपुरा स्थित रतन कॉलोनी (Ratan Colony) में रहता है। बातचीत करने के बाद उसने युवती से कहा कि वह उससे प्यार करता है। वह उसके साथ शादी भी करेगा। यह बोलकर उसने 2021 से शारीरिक संबंध बनाना शुरु कर दिए। यह सिलसिला तीन साल से लगातार चला आ रहा था। अब 16 फरवरी, 2024 को पीड़िता ने उससे शादी करने के लिए बोला तो वह भड़क गया। उसने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद यह पूरा घटनाक्रम पुलिस थाने पहुंचा। पुलिस ने 21 फरवरी को 64/24 धारा 376—2—एन/323/506 (कई बार ज्यादती, मारपीट और धमकाने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई योगिता (SI Yogita) कर रही हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फिर गुमठी का ताला तोड़ा
Don`t copy text!