Bhopal News: 23वीं बटालियन के कांस्टेबल को बस में आया हार्ट अटैक

Share

Bhopal News: पुलिस वाहन में सवार साथियों ने पहुंचाया अस्पताल, नहीं बचाई जा सकी जवान की जान

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। ड्यूटी से लौट रहे 23वीं बटालियन के एक कांस्टेबल की मौत हो गई। वे पुलिस वाहन में सवार थे। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना  क्षेत्र की है। पुलिस ने हार्ट अटैक से मौत होने की अटकलें लगाई है। पुलिस ने शव पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है।

बटालियन स्टाफ क्वार्टर में रहते थे

कोहेफिजा थाना पुलिस के अनुसार 07 अक्टूबर की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से डॉक्टर जैन ने जवान के मौत की सूचना दी थी। शव की पहचान संजय यादव पिता सुरेंद्र लाल यादव उम्र 40 साल के रूप में हुई। संजय यादव (Sanjay Yadav) 23वीं बटालियन में आरक्षक थे। वह मूलत: उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। वे भोपाल में 23वीं बटालियन स्टाफ क्वार्टर भदभदा में रहते थे। वह 07 अक्टूबर की सुबह पुलिस वाहन में अन्य कर्मचारियों के साथ लौट रहे थे। तभी हलालपुर बस स्टेंड के पास उन्हें सीने में दर्द उठा। जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हुई और वे बेहोश हो गए थे। उनके साथी मुकेश और कई अन्य ने उन्हें हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। इस मामले की जांच एएसआई प्रदीप पाण्डे (ASI Pradeep Pandey) कर रहे हैं। कोहेफिजा पुलिस मर्ग 68/22 दर्ज कर पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो मासूम बेटियों के पिता ने फांसी लगाई
Don`t copy text!