Bhopal Theft Case: ब्लैड मारकर पेट्रोल पंप कर्मचारी से छीनी रकम

Share

Bhopal Theft Case:पुलिस ने दर्ज किया सामान्य चोरी का मामला

Bhopal Stolen Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। दीपावली का पर्व चल रहा है। बाजारों में रौनक है। इसलिए पुलिस पुख्ता सुरक्षा इंतजाम का दावा कर रही है। लेकिन, इस बात में सच्चाई कोसों दूर है। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Theft Case) की है। यहां एक पेट्रोल कंपनी के कर्मचारी के बैग से ब्लैड मारकर उसकी नकदी निकाल ली गई। इधर, एक आॅफिस के ताले चोरों (Bhopal Stolen News) ने तोड़ दिए। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोर  दोनों स्थानों से करीब ढ़ाई लाख रुपए का माल ले गए हैं।

संगीन घटना को साधारण बनाया

घटना बैरसिया थाना क्षेत्र के बैंक आॅफ इंडिया के सामने की है। घटना 12 नवंबर की दोपहर लगभग तीन बजे की है। जिसकी एफआईआर शाम लगभग 7 बजे दर्ज हुई है। शिकायत वीर सिंह मेहर (Veer Singh Mehar) पिता लक्ष्मण सिंह उम्र 40 साल ने दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह रमगढ़ा का रहने वाला है। वह पेट्रोल पंप पर काम करता है। उसके पास पंप की नकदी थी। जिसको जमा करने के लिए वह बैंक में जा रहा था। तभी बैंक के सामने उसके बैग में ब्लैड मारकर रकम निकाल ली। इसकी भनक उसको बैंक के भीतर जाकर लगी। पुलिस ने इस मामले को धारा 379 (खुले स्थान में चोरी) होने का बताया है। जबकि बैग से चोरी गई रकम 50 हजार रुपए थी।

एक लाख रुपए चोरी

चोरी की दूसरी वारदात रातीबड़ स्थित नीलबड़ एसोसिएट के आॅफिस में हुई। यहां बिल्डिंग मटैरियल का सामान खरीदा—बेचा जाता है। शिकायत अजय सिंह बघेल उर्फ झब्बू (Ajay Singh Baghel@Jhabbu) ने दर्ज कराई है। घटना 11 नवंबर की रात साढ़े 10 बजे की बताई जा रही है। जिसकी एफआईआर 12 नवंबर की दोपहर तीन बजे दर्ज की गई। चोरों ने वारदात से पहले वहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए थे। चोर नकदी एक लाख 55 हजार रुपए लेकर भागे हैं। पुलिस का दावा है कि टूटे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज रिकवर करके चोरों को जल्द दबोच लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:   Bizarre suicide : ऑनलाइन केमिकल बुलाकर नोजल गैस की मदद से उसे गटका

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!