Bhopal News: गाली—गलौज का वीडियो बनाने से नाराज युवक ने की अभद्रता

Share

Bhopal News: बाल निकेतन ट्रस्ट की अकाउंटेंट धक्का—मुक्की में गिरकर जख्मी, थाने पहुंचा मामला

Bhopal News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। ट्रस्ट की दीवार बनाने से नाराज एक व्यक्ति ने हंगामा खड़ा कर दिया। वह धमकाते हुए गाली—गलौज कर रहा था। जिसका वीडियो ट्रस्ट की महिला अधिकारी ने बनाना शुरू कर दिया। इस बात से वह और ज्यादा आगबबूला हो गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने सामान्य मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पत्नी से बोलकर समझाने के लिए भी कहा

हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 3 अगस्त की दोपहर लगभग डेढ़ बजे हुई थी। जिसकी शिकायत थाने में वर्षा राठौर (Varsha Rathore) पति रितेश राठौर उम्र 38 साल ने दर्ज कराई। वे इब्राहिमगंज (Ibrahimganj) इलाके में रहती ​है। वर्षा राठौर बाल निकेतन ट्रस्ट (Bal Niketan Trust) में अकाउंटेंट का काम करती है। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपी महेश दुबे (Mahesh Dubey) हैं। पुलिस ने 561/23 294/323/506 (गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने का प्रकरण) दर्ज किया गया है। घटना वाले दिन ट्रस्ट की दीवार का काम चल रहा था। तभी आरोपी महेश दुबे आया और कहने लगा कि आज कोई न कोई उसके हाथ मरेगा। वह गाली—गलौज कर रहा था। जिसका वीडियो बनाने के लिए वर्षा राठौर ने मोबाइल निकाला तो आरोपी ने उसे धक्का देते हुए गिरा दिया। इससे पहले उसकी पत्नी से उसकी गाली—गलौज को लेकर समझाने के लिए बोला गया था। फिर इस घटना की जानकारी उन्होंने पति रितेश राठौर (Ritesh Rathore) , ट्रस्ट के अधिकारी हरिओम शर्मा (Hariom Sharma) और रेखा तिवारी (Rekha Tiwari) को देकर वे थाने पहुंची।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Dowry Case: शराबी पति को सब्जी नहीं मिली, पत्नी की कर दी ऐसी हालत
Don`t copy text!