Bhopal News: शातिर वाहन चोर किया गिरफ्तार

Share

Bhopal News: आधा दर्जन चोरी के दो पहिया वाहन बरामद, धरपकड़ के दौरान मौका पाकर भागा एक व्यक्ति

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई।

भोपाल। वाहन चोरों के एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ थाना पुलिस ने की है। धरपकड़ कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति भागने में कामयाब हो गया। हालांकि जिस व्यक्ति को दबोचा गया, उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आधा दर्जन चोरी के दो पहिया वाहन बरामद कर लिए।

पांच महीने में सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में की थी यह वारदातें

भोपाल पुलिस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 7 मई को सीहोर नाका बैरागढ (Bairagad) में वाहन चौकिंग की जा रही थी। तभी सीहोर तरफ से एक व्यक्ति सफेद रंग की एक्टिवा पर आया। वह कोई दस्तावेज नहीं दे सका तो उसके वाहन की जानकारी जुटाई गई। पता चला कि वह एक्टिवा बैरागढ़ इलाके से चोरी गई थी। जिसकी एफआईआर 115/23 थाने में दर्ज है। आरोपी ने अपना नाम शिशुपाल सिंह (Shishupal Singh) पिता लाल सि ह उम्र 30 साल बताया। वह सुखी सेवनिया स्थित सिंह नगर (Singh Nagar) झुग्गी बस्ती में रहता है। मूलत: अशोक नगर (Ashok Nagar) जिले के मुंगावली (Mungawali) थाना क्षेत्र का वह रहने वाला है। शिशुपाल सिंह ने पूछताछ में अपने दूसरे साथी शहनवाज उर्फ छुटकी के नाम का खुलासा किया। शहनवाज (Shahnawaz) ईदगाह हिल्स इलाके में रहता है। आरोपियों ने बैरागढ से चार और कोफेहिजा तथा सुखी सेवनिया इलाके से एक वाहन चोरी करना कबूला। आरोपियों ने यह सभी वाहन इसी साल चोरी करने कबूले हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Hookah Lounge News: न्यू ईयर के लिए रखी थी स्टॉक में शराब
Don`t copy text!