Bhopal News: कभी ट्रैफिक डीसीपी का यहां जाएगा ध्यान 

Share

Bhopal News: बंसल अस्पताल के सामने सड़क किनारे डॉक्टर के खड़े वाहन को टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार कार ने सायकिल सवार को मारी टक्कर

Bhopal News
बंसल अस्पताल फाइल फोटो

भोपाल। शहर की यातायात व्यवस्था बहुत बुरी स्थिति में हैं। खासतौर पर भोपाल मेट्रो और जीजी फ्लायओवर के चलते प्रभात चौराहे (Prabhat Chauraha) वाले मार्ग पर यातायात का भारी दबाव है। इधर, बंसल अस्पताल (Bansal Hospital) के सामने बारहों महीने एक जैसे हालात बने रहते हैं। यहां अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां हर दिन दुर्घटना होती है। जिसमें अधिकांश की रिपोर्ट होती ही नहीं है। इसी कड़ी में एक गंभीर दुर्घटना हो गई। जिसमें तेज रफ्तार कार के चालक ने सड़क किनारे खड़े वाहन को टक्कर मारी। फिर जब वह भागने लगा तो उसने सायकिल वाले को उड़ा दिया।

सायकिल सवार की हालत नाजुक

चूना भट्टी (Chunabhatti) थाना पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना 5 जून की दोपहर लगभग ढ़ाई बजे हुई थी। जिसमें 122/23 धारा 279/337 (लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने और जख्मी करने का प्रकरण) दर्ज किया गया है। शिकायत डॉक्टर प्रार्थना जोशी (Dr Prathna Joshi) पति डॉक्टर रोहित जोशी उम्र 52 साल ने दर्ज कराई। वे चूना भट्टी स्थित स्टर्लिंग हिल्स गोविंद नारायण मंडल टाउन में रहती है। डॉक्टर प्रार्थना जोशी निजी क्लीनिक चलाती है। वे बंसल अस्पताल (Bansal Hospital) के सामने अपनी कार एमपी—04—सीजेड—2050 में बैठी हुई थी। वे पति डॉक्टर रोहित जोशी (Dr Rohit Joshi) का कार में बैठकर इंतजार कर रही थी। तभी पीछे से आई कार एमपी—04—सीआर—5229 के चालक ने पहले कार में टक्कर मारी। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। फिर कार वाला भागने लगा। उसने आगे जाकर सायकिल से जा रहे संजय कुमार (Sanjay Kumar) को टक्कर मारकर जख्मी कर दिया। हादसे में उसे पैर, हाथ और सिर में गंभीर चोट आई है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Traffic News : महिला ट्रैफिक कांस्टेबल से मारपीट
Don`t copy text!