Bhopal News: पति से अलग रह रही महिला ने दर्ज कराया बलात्कार का मामला

Share

Bhopal News: पहले जिस कॉलोनी में रहते थे वहां रहते थे आमने—सामने, अब रिश्तों को नाम देने से आरोपी मुकरा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। शादीशुदा महिला ने अपने कथित प्रेमी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। इस मामले में आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। हालांकि पुलिस ने पीड़िता के ​मजि​स्ट्रीयल बयान दर्ज करा दिए हैं।

तीन साल से कर रहा था शारीरिक शोषण

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 28 साल है। उसकी शादी हुई थी लेकिन घरेलू कलह के चलते वह लंबे समय नहीं चली। शादी से पूर्व आरोपी विकास शर्मा (Vikas Sharma) उसके घर के सामने रहता था। इसलिए वह एक—दूसरे को पहचानते थे। पति को छोड़कर पीड़िता मायके में आकर रहने लगी। इसी बीच विकास शर्मा से उसकी दोस्ती हो गई। दोनों के मेल मुलाकात के बाद शारीरिक संबंध भी बन गए। ऐसा करने से पहले आरोपी ने वादा किया था कि वह उसके साथ शादी करेगा। लेकिन, अब वह अपने वादे से मुकर गया। आरोपी तीन साल से पीड़िता का शोषण कर रहा था। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस थाने में जाकर मदद मांगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 115/23 धारा 376/376—2—एन— (ज्यादती और कई बार ज्यादती का मामला) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Board Exam Paper Leak: एक हजार रूपए में बोर्ड परीक्षा के पेपर बेचने वाला गिरफ्तार
Don`t copy text!