Bhopal News: जेल बंदी की मौत, मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश

Share

Bhopal News: हत्या और डकैती के मामले में सागर जेल में था बंद

Bhopal News
गांधी नगर थाना, जिला भोपाल, फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) जेल विभाग से मिल रही है। यहां हमीदिया अस्पताल में जेल बंदी की मौत ​हो गई है। उसको पुलिस ने हत्या और डकैती के मामले में गिरफ्तार किया था। उसको सागर से भोपाल इलाज के लिए ट्रांसफर किया गया था। जेल बंदी की मौत के मामले में मजिस्ट्रीयल जांच केे आदेश हो गए हैं।

जेल बंदी को यह थी बीमारी

गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार 7 सितंबर की सुबह लगभग 10 बजे हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर पवन सिंह (Dr Pavan Singh) ने जेल बंदी के मौत की सूचना दी थी। जिस पर गांधी नगर पुलिस मर्ग 65/21 दर्ज कर जांच करने मौके पर पहुंची। शव की पहचान बंटी नारायण सिंह पिता भगोनी प्रसाद उम्र 56 साल के रुप में हुई। वह जेल बंदी था और हमीदिया अस्पताल में अपना इलाज करा रहा था। मूलत: सागर निवासी बंटी नारायण सिंह (Bunty Narayan Singh) को डकैती और हत्या के मामले में 2019 से जेल में बंद था। उसको पेट से संबंधित बीमारी थी। जेल बंदी को 28 अगस्त को इलाज के लिए सागर से भोपाल की जेल में शिफ्ट किया गया था। यहां से उसको हमीदिया अस्पताल में भर्ती करके उसका ट्रीटमेंट किया जा रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चार इमली के नंदन कानन पार्क के नजदीक ब्लैड मारी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!