Bhopal News: होली वाले दिन महिला के घर घुसा 

Share

Bhopal News: हिरासत में लिया तो आरोपी का कहना था कि वह लघुशंका करने के लिए गया था, प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल  होली वाले दिन एक व्यक्ति महिला के घर में घुस गया। उसका कहना था कि वह लघुशंका करने गया था। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने सामान्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पांच दिन बाद थाने पहुंची पीड़िता

टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी रंग में भी था। पीड़िता की उम्र 27 साल है। वह सूबेदार कॉलोनी में रहता है। आरोपी शुभम है जो कि भोलेनाथ कॉलोनी (Bholenath Colony) में रहता है। वारदात 26 मार्च की दोपहर में करीब डेढ़ बजे हुई थी। आरोप है कि शुभम शराब के नशे में महिला के घर में बाथरूम करने घुस गया था। महिला ने विरोध किया तो उसने गाली—गलौज कर धमकाया। एफआईआर में हुई देरी की वजह पुलिस ने बताते हुए जानकारी दी कि पीड़िता के बच्ची की तबीयत खराब  हो गई थी। इस कारण उसने पांच दिन बाद शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने 94/24 धारा 452/294/506 (घर में घुसकर, गाली—गलौज और धमकाने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। यह प्रकरण 31 मार्च की शाम लगभग छह बजे दर्ज किया गया। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक प्रभावती कर रहीं हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: स्वामी विवेकानंद पीजी कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी का घर साफ
Don`t copy text!