Bhopal News: महिला समेत दो लोगों ने की आत्महत्या

Share

Bhopal News: रेलवे ट्रेक पर मिली थी महिला की लाश, दोनों घटनाओं में पुलिस की जांच जारी

Media Threat News
अशोका गार्डन थाना—फाइल फोटो

भोपाल। महिला समेत दो लोगों ने आत्महत्या (Bhopal Suicide News) की है। यह घटनाएं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के अशोका गार्डन और गौतम नगर थाना क्षेत्रों की है। महिला का शव रेलवे ट्रेक पर मिला है। उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। इधर, एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Bhopal Hanging Case) की है। युवक का शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इधर, महिला का शव हमीदिया अस्पताल की मर्चूरी में रखा गया है।

बेल्डिंग का करता था काम

अशोका गार्डन थाना पुलिस को बुधवार शाम लगभग चार बजे धमेंद्र सिंह ने उसके साले के मौत की सूचना दी थी। मृतक भूपत सिंह पिता हरिराम सिंह उम्र 22 साल है। वह गौतम नगर झुग्गी बस्ती का रहने वाला था। भूपत सिंह (Bhupat Singh) मजदूरी करता था। उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा था। घटना स्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ​पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस जांच के बिंदु तय करेगी। अशोका गार्डन पुलिस मर्ग 49/21 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई जीपी सिंह कर रहे है। इधर, गौतम नगर पुलिस ने बुधवार—गुरुवार की रात लगभग साढ़े तीन बजे फईम अली ने अटल अयूब नगर रेलवे ट्रेक पर महिला का शव पढ़े होने की सूचना दी थी। गौतम नगर पुलिस मर्ग 37/21 दर्ज कर जांच कर रही है। शव 30—35 साल की महिला का है। उसकी पहचान नहीं हुई है। ​पहचान के लिए आस—पास के थानों में पुलिस गुमशुदा महिला का रिकॉर्ड खंगाल रही है। मामले की जांच एएसआई किशोर सिंह कर रहे है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बेटे के रोने पर पति को पता चला कि पत्नी फांसी पर झूली

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!