Bhopal Rape News: शादी के सपने दिखाकर, दूसरी युवती से लव अफेयर

Share

Bhopal Rape News: पांच साल से महिला का कर रहा था शारीरिक शोषण

Bhopal Rape News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Rape News) में महिेला से बलात्कार का मामला सामने आया हैं। घटना बैरसिया इलाके की है। महिला पति से अलगरहती हैं।  आरोपी ने उसे शादी के सपने दिखाकर उसके साथ घटना (MP Rape News) को अंजाम दिया। आरोपी के किसी दूसरी ​युवती से लव अफेयर हो गए थे। यह बात पीड़िता को पता चली तो वह थाने पहुंची थी। पु​लिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार (Bhopal Balatkar Case) का मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।

पांच साल पहले हुई पहचान

बैरसिया थाना पुलिस ने बताया घटना पांच साल पुरानी हैं। मामले में आरोपी अंकित साहू हैं। उसके खिलाफ पुलिस ने धारा 376 (2एन)/506 (कई बार बलात्कार और धमकाने) का मामला दर्ज कर लिया हैं। पीड़िता पहले से शादीशुदा हैं। जिसके बाद उसका एक बेटा भी हैं। कुछ समय बाद वह पति से अलग हो गई। वह उसकी मां और बेटे के साथ थाना क्षेत्र में रहतीं हैं। उसी दौरान पीड़िता की मुलाकात आरोपी से हु्ई थी।

किराए से रहती थी

अंकित साहू ने महिला को शादी का प्रस्ताव दिया था। उसकी बातों में आकर महिला अंकित के साथ हरसिद्धी कालोनी में किराए के मकान में रहने लगी। जहां आरोपी उसके साथ बलात्कार करता (Bhopal Rape News) रहा। इसी दौरान अंकित के परिजन उसकी शादी उसके समाज की लड़की से कराना चाहते थे। यह बात पीड़िता को पता चल गई थी। महिला ने विरोध किया तो आरोपी उसे धमकाने लगा। ​जिसके बाद महिला थाने पहुंची और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मंदिर में पत्नी की शरारत पति को पड़ी महंगी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 और 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!