Bhopal News: धरपकड़ के दांवपेंच में पुलिस को मिली पटखनी

Share

Bhopal News: जिसे दो महीनों से पिपलानी पुलिस तलाश रही थी उसने फिर सूने मकान का ताला चटका दिया, गिरफ्तारी के बाद कबूली यह बात

Bhopal News
थाना पिपलानी, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। पिपलानी इलाके में दो महीना पहले एक शातिर चोर धराया था। उसने अपने दूसरे साथी के नाम का खुलासा किया था। यह बात उसे पता थी कि पुलिस उसे तलाश रही है। इसके बावजूद शातिर बदमाश ने उसी थाना क्षेत्र में जाकर ताला चटका दिया। फिंगर प्रिंट की रिपोर्ट आई तो भोपाल (Bhopal News) शहर की पिपलानी थाना पुलिस सक्रिय हुई। आखिरकार दो दिन पहले उसे दबोच लिया। आरोपी ने तीन वारदातों का खुलासा किया है।

इन वारदातों का हुआ खुलासा

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना क्षेत्र में स्थित गर्म गड्ढा निवासी इल्यास खान (Ilyas Khan) पिता मुन्ने खां को 12 जून को दबोचा गया। उसकी तलाश दो महीने से चल रही थी। दरअसल, उसके एक साथी आसिफ खान (Asif Khan) को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों ने मिलकर 18 अप्रैल को गोपाल नगर (Gopal Nagar) में स्थित राम किशोर पुष्पक (Ram Kishore Pushpak) के सूने मकान का ताला चटकाया था। इसके बाद इल्यास खान गिरफ्तारी से बचने भूमिगत हो गया था। वहीं पुलिस दावे कर रही थी कि वह जल्द उसे दबोच लेगी। इसी बीच अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना क्षेत्र स्थित तिरुपति हाईट्स (Tirupati Hights) में सूने मकान का ताला उसने ही चटका दिया। इस मामले की रिपोर्ट प्रियंका शर्मा (Priyanka Sharma) ने दर्ज कराई थी। मकान उसके भाई का था जो बाहर गया हुआ था। इस वारदात में इल्यास खान का​ फिंगर प्रिंट फोरेंसिक जांच करने पहुंची पुलिस ​टीम को मिली। जिसके बाद पिपलानी पुलिस सक्रिय हुई और उसे स्टेशन बजरिया से उठाकर ले आई। दोनों आरोपियों ने मिलकर अब तक छह लाख रुपए का माल चोरी किया है।

यह भी पढ़ें:   The TIT College Story : पीएमओ की एंट्री, गुप्त तरीके से बन रही रिपोर्ट

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!