मध्यप्रदेश : बड़ा सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत

Share

खड़े कंटेनर में जा घुसी तेज रफ्तार कार

Seoni Accident
सांकेतिक चित्र

सिवनी। (Seoni) मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में भीषण सड़क हादसा (Seoni Accident) हो गया। खड़े कंटेनर में एक तेज रफ्तार कार जा घुसी। हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कार सवार तीन लोग घायल हुए है। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। कार सवार सभी लोग बेंगलुरु के रहने वाले थे। मरने वालों में 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल है।

हादसा जिले के बंडोल थाना क्षेत्र के अलौनिया टोल प्लाजा (Aloniya Toll Plaza) के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कंटेनर टोल प्लाजा पर खड़ा हुआ था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार, कंटेनर के पीछले हिस्से में जा घुसी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि मौके पर ही कार सवार पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। टोलकर्मियों और स्थानीय लोगों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला।

सूचना पर बंडोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कार से शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे में बच्चे घायल हुए है। उन्हें गंभीर चोटें आई है। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ेंः क्या भाजपा में आकर फंस गए ज्योतिरादित्य सिंधिया

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Traffic News: महिला कांस्टेबल से अभद्रता
Don`t copy text!