National Herald Scam: प्रदर्शन के बहाने राहुल गांधी की रीलॉचिंग: संबित पात्रा

Share

National Herald Scam: पैदल मार्च के जरिए ईडी को बयान देने निकले, कवरेज करने वाले मीडिया की रिकॉर्डिंग कर रही थी पुलिस

भोपाल/दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को ईडी ने नोटिस दिया था। आरोप है कि नेशनल हेराल्ड (National Herald Scam) के जरिए हवाला की रकम इस्तेमाल की गई। इस नोटिस पर जवाब देने वे दिल्ली में पैदल मार्च करके जवाब देने पहुंचे। उनके साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत समेत कई सांसद और विधायक पैदल मार्च (Rahul Gandhi Protest) में शामिल होने पहुंचे थे। राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद थी। इधर, भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा (Sanbit Patra) ने कहा कि यह राहुल गांधी की राजनीति में रीलॉचिंग की जा रही है।

मां—बेटे को दिया है नोटिस

ईडी की तरफ से राहुल गांधी के अ​लावा सोनिया गांधी को भी नोटिस जारी हुआ है। लेकिन, सोनिया गांधी अस्वस्थय होने के चलते मोहलत मांगी गई है। जबकि राहुल गांधी ने कई नोटिस को कारण बताकर टाला था। ईडी की नोटिस के खिलाफ पूरे देशभर में दफ्तरों के बाहर कांग्रेस नेताओं ने भी प्रदर्शन किया। दिल्ली में प्रदर्शन की अनुमति कांग्रेसी नेताओं को नहीं दी थी। कांग्रेस मुख्यालय से लेकर ईडी कार्यालय तक भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। राहुल गांधी को गुप्त तरीके से दूसरे गेट से भीतर किया गया। उनसे पूछताछ के दौरान बाहर कार्यकर्ता धरने पर बैठकर नारेबाजी कर रहे थे। राहुल गांधी से पूछताछ के लिए ईडी ने सवालों की फेहरिस्त बना रखी थी। इस मामले में संबित पात्रा का कहना था कि यह भ्रष्टाचार ए जश्न है। विरोध के दौरान कार्यकर्ता मैं भी राहुल, सत्यमेव जयते जैसे तख्ती लेकर नारेबाजी कर रहे थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: रिटायर्ड आर्मी अफसर के मकान में चोरों का धावा

कर्ज को घोटाला बोल रही भाजपा

National Herald Scam
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए। File Photo

मीडिया से बातचीत करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत ने कहा कि लंदन में राहुल गांधी कह चुके हैं कि देशभर में केरोसीन बिछा दी गई है। कुछ दिन पहले हमें दंगे के रूप में यह देखने मिली। बुलडोजर से मकान गिराए जा रहे हैं। यह किस कानून के तहत किया जा रहा है। देशभर में नेताओं को चुनाव के वक्त केंद्र की सरकारी एजेंसी के जरिए परेशान और दबाव बनाने का प्रयास किया जाता है। इसी मामले में रविवार को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पत्रकार वार्ता आयोजित करके कहा था कि नेशनल हेराल्ड (National Herald Case) का मामला कर्ज लेने का था। जिसको भारतीय जनता पार्टी ने घोटाला करार देकर देश को गुमराह करने का काम किया है। इसके खिलाफ देशभर में सत्यमेव जयते अभियान चलाते हुए शांति मार्च निकाला जाएगा।

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

National Herald Case
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!