Delhi Murder Case: ड्यूटी से लौट रहे हेड कांस्टेबल ने साथी को गोली मारी, मौत

Share

Delhi Murder Case: सिर पर गोली लगने की वजह से हुई मौत, वजह का पता लगाने में जुटी पुलिस

Delhi Murder Case
सांकेतिक चित्र

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने सर्विस रिवाल्वर से एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या (Delhi Murder Case) कर दी। जिस व्यक्ति को गोली मारी वह उसका करीबी बताया जा रहा है। सिर में गोली लगने की वजह से उसकी मौत हो गई है। वजह को लेकर कोई ठोस सुराग पुलिस को अभी हाथ नहीं लगा है।

ड्यूटी से वापस आ रहा था आरोपी

पुलिस ने बताया कि घटना गुरूवार सुबह बुद्ध विहार (Buddh Vihar Murder) क्षेत्र की है। हेड कांस्टेबल सुरेंद्र उम्र 45 साल दिल्ली के शाहबाद डेरी पुलिस स्टेशन में पदस्थ था। इस घटना के बाद उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। सुरेंद्र (Delhi Cop Murder Case) नाइट शिफ्ट की ड्यूटी खत्म करके घर वापस आ रहा था। सुरेंद्र कार में दीपक गहलोत (Deepak Gehlot Killing Case) नाम के व्यक्ति के साथ था। दीपक साउथ वेस्ट दिल्ली के द्वारिका मोड़ पर जिम चलाता था। खबर है कि दोनों के बीच कार में ही पहले विवाद हुआ था। इस दौरान सुरेंद्र ने सर्विस रिवाल्वर से उसे गोली मार दी।

आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

जानकारी के अनुसार गहलोत को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके उपर मर्डर का केस दर्ज किया गया है। हत्याकांड को लेकर उससे पूछतांछ की जा रही है कि उसने दीपक को क्यों मारा। ये पता करने की कोशिश की जा रही है कि गहलोत कोई परिचित था या दोस्त।

यह भी पढ़ें:   Delhi News: अनुकंपा नियुक्ति अधिकार नहीं बल्कि रियायत: सुप्रीम कोर्ट 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!