Arvind Kejriwal Slapped: प्रचार कर रहे थे केजरीवाल, जीप पर चढ़ा युवक और मार दिया थप्पड़

Share

खुली जीप में चुनाव प्रचार कर रहे थे अरविंद केजरीवाल

जीप पर चढ़कर युवक ने मारा केजरीवाल को थप्पड़

Arvind Kejriwal Slapped
नई दिल्ली।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) को एक बार फिर एक युवक ने थप्पड़ मार दिया है। मोतीनगर (Moti Nagar) में चुनाव प्रचार कर रहे अरविंद केजरीवाल को एक युवक ने थप्पड़ जड़ दिया। लाल शर्ट पहना युवक उनकी जीप पर चढ़ा और थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक केजरीवाल  (Arvind kejriwal) से नाराज था। शनिवार को अरविंद केजरीवाल पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से बलवीर सिंह जाखड़ के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे थे। वे खुली जीप में सवार होकर रोड शो कर रहे थे, उसी दौरान उनपर हमला हो गया।


आरोपी का नाम सुरेश बताया जा रहा है, वो कैलाश पार्क इलाके में रहने वाला है। आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bharadwaj) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भाजपा के लोग आम आदमी पार्टी से नफरत करते है, इसलिए ये हमला कराया गया हैं। वहीं भाजपा प्रवक्ता जफर इस्लाम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ऐसे कामों में भरोसा नहीं रखता। जनता अरविंद केजरीवाल से नाराज है। ये उसी नाराजगी का नतीजा हैं। पब्लिसिटी के लिए केजरीवाल खुद पर हमला भी करवा सकते है।

यह भी पढ़ें:   Delhi Fire अनाज मंडी में लगी भीषण आग, 43 की मौत

इससे पहले 18 नवंबर 2018 को अरविंद केजरीवाल पर लाल मिर्च से हमला किया गया था। सचिवालय में हुए हमले में आरोपी केजरीवाल की आंखों को निशाना बनाना चाहता था। वो खैनी (तम्बाकू) के पैकेट में लाल मिर्च लेकर सचिवालय पहुंचा था। हाल ही में 18 अप्रैल को कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को भी एक शख्स ने मंच पर थप्पड़ जड़ दिया था। उस वक्त हार्दिक अहमदाबाद के एक गांव में सभा को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान एक शख्स मंच पर चढ़ा और पटेल को थप्पड़ मार दिया था। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़कर पिटाई कर दी थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि वो आम आदमी हैं, वो हार्दिक पटेल के आंदोलनों से परेशान था।

Don`t copy text!