Women Commandos : नक्सलियों का खात्मा करेंगी महिला कमांडो, जानिए कहां तैनात किए गए दंतेश्वरी लड़ाके

Share

दंतेश्वरी लड़ाकू दस्ते में शामिल हैं पूर्व महिला नक्सली

दंतेश्वरी लड़ाकू दस्ता

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के हार्डकोर नक्सल इलाकों में अब महिला कमांडो नक्सलियों से लोहा लेंगी। नक्सलियों के खात्मे के लिए महिला कमांडो (Women Commandos) की यूनिट को तैनात किया जा रहा है। इस दस्ते का नाम दंतेश्वरी लड़ाकू दस्ता (Danteshwari Ladake) रखा गया है। दस्ते में 30 महिला कमांडो (Women Commandos) शामिल हैं। इनमें से 10 ऐसी महिलाएं है जो पहले नक्सली थी। आत्मसमर्पण के बाद ये महिलाएं नक्सलियों के खात्मे के लिए दंतेश्वरी लड़ाकू दस्ते (Danteshwari Ladake) में शामिल हुई है। अधिकारियों का कहना है कि पूर्व नक्सली महिलाओं के टीम में होने से यूनिट को फायदा होगा। उनकी निशानदेही पर नक्सलियों के खिलाफ सघन ऑपरेशन चलाने में मदद मिलेगी।

बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा ने दंतेश्वरी लड़ाकू को लेकर कहा कि यह महिला सशक्तिकरण का अनूठा उदाहरण है। उन्होंने कहा, ‘महिला पुलिस कमांडो अपने पुरुष समकक्षों के साथ बराबरी पर हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि वह अच्छा काम करेंगी।

दंतेश्वरी लड़ाके

पुलिस ने पहली बार नक्सलियों से सीधे टकराने वाली फ्रंटलाइन फोर्स, रिजर्व जिला गार्ड (डीआरजी) में महिला कमांडो को शामिल किया है। इससे पहले इन महिला कमांडो को विशेष ट्रेनिंग दी जा चुकी है। ये कमांडो पिछले एक महीने में तीन नक्सल कमांडरों को ढेर करने वाली टीम का हिस्सा भी रह चुकीं है। दंतेश्वरी लड़ाकों की यूनिट के शामिल हो जाने के बाद अब दंतेवाड़ा में डीआरजी की कुल 6 प्लाटून हो गई है।

इस यूनिट का नाम विश्व प्रसिद्ध मां दंतेश्वरी के नाम पर रखा गया है। मां दंतेश्वरी का मंदिर भी दंतेवाड़ा में स्थित है। रायपुर से करीब 400 किलोमीटर दूर नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में डीआरजी मे इस यूनिट को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें:   5 साल के बच्चे के सामने महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या
दंतेश्वरी लड़ाके

इस यूनिट के गठन में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारी पल्लव ने बताया कि इससे पहले भी बस्तर में महिला कमांडो को अभियान में शामिल किया गया था। लेकिन वहां उनकी भूमिका सीमित रखी गई थी। लेकिन दंतेश्वरी लड़ाकों की यूनिट डीआरजी की पुरुष कमांडो यूनिट के साथ कंधे से कंधा मिलाकर नक्सल ऑपरेशन में हिस्सा लेंगी।

Don`t copy text!