Naxal Attack : झीरम घाटी की बरसी पर नक्सलियों की कायराना हरकत, कांग्रेस कार्यकर्ता को काट डाला

Share

एंटी नक्सल ऑपरेशन से बौखलाए नक्सलियों की कायराना हरकत

मृतक सहदेव सम्राट

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों (Naxal Attack) ने एक बार फिर कांग्रेस कार्यकर्ता (Congress worker) को निशाना बनाया है। 25 मई को झीरम घाटी हत्याकांड की बरसी के दिन नक्सलियों ने कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी। बीजापुर में नक्सलियों ने एक कार्यकर्ता की बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। 5-6 नक्सलियों ने कार्यकर्ता को चाकू और कुल्हाड़ी से काट डाला। मृतक की पहचान सहदेव सम्राट (30) के तौर पर हुई है। सहदेव कांग्रेस कार्यकर्ता थे और ऑटो चलाते थे।

नक्सलियों ने शनिवार रात घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब सहदेव एक शादी में शामिल होने भैरमगढ़ से कोस्तपारा जा रहे थे। उसी दौरान करीब 5 नक्सलियों ने सहदेव को घेर लिया। सहदेव ने भागने की कोशिश की लेकिन वो कामयाब नहीं हुआ। नक्सलियों ने उस पर डंडो, चाकू और कुल्हाड़ी से हमला किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि नक्सलियों को शक था कि सहदेव पुलिस का मुखबिर है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि नक्सलियों ने सहदेव की हत्या क्यों की। क्यो कि मौके से कोई पंपलेट या पर्चा बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। बता दें कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में तेजी आई है। नक्सलियों के सफाए के लिए विभिन्न टीमों को उतारा गया है। ऐसे में नक्सली कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे है।

यह भी पढ़ें:   Naxal Attack : बीजापुर में नक्सलियों ने बस में लगाई आग

पहले भी नक्सली कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाते रहे है। झीरम घाटी में नक्सलियों ने पूरे कांग्रेस नेतृत्व को ही मौत के घाट उतार दिया था। इस हमले में 28 नेता मारे गए थे। 25 मई 2013 को  नक्सलियों ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हमला किया था। इसमें कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, पूर्व मंत्री महेंद्र कर्मा, पूर्व विधायक उदय मुदलियार सहित 35 नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौत हो गई थी

मध्यप्रदेश में नक्सलियों ने तत्कालीन मंत्री लिखीराम कांवरे की बेरहमी से हत्या की थी। हाल  ही में नक्सलियों ने बीजेपी विधायक भीमा मंडावी को भी निशाना बनाया था। उनके चार सुरक्षा गार्डों के साथ हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है।

Don`t copy text!