आकाशीय बिजली गिरने से दो लड़कियों की मौत, 1 लड़का झुलसा

Share

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर की घटना, घायल मेडिकल कॉलेज में भर्ती

सांकेतिक फोटो

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर (Surajpur) में एक दर्दनाक हादसे में दो लड़कियों की मौत हो गई। वहीं एक लड़का बुरी तरह झुलस गया। घटना कोतवाली थाना इलाके के नयनपुर गांव की है। जानकारी के मुताबिक दो लड़कियां और एक लड़का मवेशी चराने के लिए जंगल की तरफ गए थे। तभी अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिर गई। पेड़ के नीचे बैठी दोनों लड़किया और लड़का उसकी चपेट में आ गया। लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लड़का बुरी तरह झुलस गया।

सूरजपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नयनपुर गांव में बारिश के दौरान बिजली गिरने से श्यामवती सिंह (16 वर्ष) और सोनिया सिंह (18 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सहीन्दर सिंह (14 वर्ष) गंभीर रूप से झुलस गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरूवार दोपहर श्यामवती, सोनिया और सहीन्दर मवेशी चराने गए थे। इस दौरान तेज बारिश होने लगी और अचानक बिजली गिरने से दोनों लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई तथा बालक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना में दो मवेशियों की भी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि बालक को सूरजपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । जिसके बाद उसे अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज में रैफर कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज लिया है।

यह भी पढ़ें:   युवक और शादीशुदा महिला के थे अवैध संबंध, पति को मौत के घाट उतारा
Don`t copy text!