Rajasthan Minor Rape: डरा धमका कर नाबालिग से बलात्कार, आरोपी फरार

Share

आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस जुटी

 

Rajasthan Rape
सांकेतिक चित्र

जयपुर। राजस्थान (#Rajasthan Crime) की राजधानी जयपुर ((#Jaipur Crime) में नाबालिग के साथ बलात्कार (#Jaipur Minor Rape) का मामला सामने आया हैं। आरोपी उसके स्कूल में पढ़ने वाला सहपाठी ही है। आरोपी ने यह वारदात छात्रा को धमकाकर अंजाम दिया था। वह लगातार छात्रा को जान से मारने की धमकी दे रहा था। मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो वह भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दे रही है। फिलहाल पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली है।

राजस्थान (@Rajasthan Minor Rape) की राजधानी जयपुर (@Jaipur Minor Rape) के जमवारामगढ़ निवासी 17 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार किया गया है। इस संबंध में आमेर (Minor Rapist Aamer) थाने में मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता उसी क्षेत्र के एक विद्यालय में पढ़ाई करती है। उसी विद्यालय में उसके साथ आरोपी राहूल भी पड़ता है। दोनों की पहचान स्कूल में ही हुई थी। घटना से पहले आरोपी ने छात्रा से उसका घर देखने की जिद की थी। उसने घर के परिजनों के बारे में जानना चाहा था। छात्रा ने आरोपी को सूचना दी थी कि घर में अक्सर कोई ना कोई बना रहता है। इस बात को सुनकर उसने उसे कही घुमने के बहाने उसके साथ ले जाने की जिद की थी। उसके बार—बार बोलने पर छात्रा उसके साथ चली गई थी। आरोपी छात्रा को घुमाने के बहाने जंगल में सुनसान जगह पर ले गया था। वहां उसने छात्रा के साथ जबरदस्ती बलात्कार किया था। बलात्कार करने की बात को किसी को ना बताने पर उसने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद वह पीड़िता को घर छोड़कर चला गया था। घर आने पर पीड़िता ने उसके परिजनों को घटना की जानकेारी दी थी। परिजनों ने पीड़ता के साथ थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट की जानकारी आरोपी को होते ही वह घर से फरार हो गया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:   Rajasthan Suicide Case: अलग—अलग दो परिवारों के सात व्यक्तियों ने दी जान
Don`t copy text!