Bhopal News: महिला की गला दबाकर हत्या, पति हुआ लापता

Share

Bhopal News: मकान के भीतर बाथरुम में मिली थी चार दिन पुरानी लाश

Bhopal News
सांकेतिक फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) अयोध्या नगर इलाके से मिल रही है। यहां एक महिला की गला घेंटकर हत्या की गई है। उसकी लाश मकान के भीतर बाथरुम में मिली है। लाश करीब चार दिन पुरानी बताई जा रही है। घटना के बाद से ही पति भी लापता है। पुलिस को शक है कि पति ने हत्या की है। उसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

ब्यूटी प्रोडक्ट बेचती थी महिला

अयोध्या नगर थाना पुलिस के अनुसार लाश तब बरामद हुई जब कॉलोनी में दुर्गंध फैलने पर लोगों ने सूचना दी। घटना गणपति होम्स इलाके की है। यहां 38 वर्षीय राखी उर्फ राजकुमारी पटेल (Rakhi@Rajkumari Patel) की लाश मिली थी। उसके गले में कूलर का तार भी बंधा हुआ था। मकान में वह पति प्रशांत पटेल के साथ रहती थी। राखी पटेल का मायका भोपाल में ही चांदबड़ इलाके में हैं। उसने 11 साल पहले प्रशांत पटेल के साथ लव मैरिज की है। दंपत्ति अलग—अलग कंपनियों के ब्यूटी प्रोडक्ट बेचते थे। इससे पहले प्रशांत पटेल (Prashant Patel) ने गैरतगंज में रहने वाले माता—पिता को अपने बच्चे देखरेख करने के लिए छोड़े थे। वह परिजनों को दिल्ली टूर जाने की जानकारी देकर निकला था। जिसके बाद से वह गायब है।

इसलिए है पुलिस को शक

Bhopal News
क्राइम सीन पर एफएसएल जांच का साभार सांकेतिक चित्र

राखी पटेल (Rakhi Patel) का शव बाथरुम में था। लेकिन, मैन गेट पर ताला लगा था। प्रशांत पटेल का फोन अभी बंद आ रहा है। इसके अलावा प्रशांत पटेल ने अपने दोस्तों से कहा था कि उसकी पत्नी कहीं चली गई है। इन्हीं सब बातों को लेकर पुलिस प्रशांत पर शक जता रही है। पति—पत्नी के दांपत्य जीवन की जानकारी भी पुलिस परिजनों से जुटा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद शव पीएम के लिए भेज दिया ह। पुलिस ने डॉक्टरों से शार्ट पीएम रिपोर्ट मांगी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: संबंध बनाने सागर नहीं आई तो महिला के वीडियो पति को भेज दिए

यह भी पढ़ें: देशभर के बलराम पर कोहराम मचाने वाली पार्टियां इन किसानों की समस्याओं पर खामोश आखिर क्यों खामोश है

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!