Delhi Murder Case: पत्नियों ने यह भी नहीं सोचा था ​कि उनके पति ऐसा कर गुजरेंगे

Share

पत्नी को मारकर थाने पहुंचा पति, दूसरे मामले में पति ने सालगिरह से पहले पत्नी को ऐसा दिया खौफनाक गिफ्ट

Delhi Murder Case
सांकेतिक फोटो

दिल्ली। भारत की राजधानी दिल्ली (Delhi) में अलग—अलग दो घटनाओं (Delhi Murder Case) में महिला की बेरहमी से हत्या (Delhi Woman Brutal Murder Case) कर देने की जानकारी मिल रही है। पुलिस ने दोनों घटनाओं में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों घटनाओं में आरोपी ​महिलाओं के ​पति (Husband Killed Women) ही हैं। पहले मामले में पति हत्या ​करने के बाद स्वयं थाने पहुंचा था। जबकि दूसरे मामले में पति ने शादी की सालगिरह (Marriage Anniversary) से एक सप्ताह पहले हत्या जैसे संगीन जुर्म को अंजाम दिया है।

जानकारी के अनुसार पहली घटना दिल्ली शहर में द्वारका (Dwarka) के छावला इलाके ​की है। आरोपी नारद (Narad) 35 साल है जिसने घरेलू झगड़े (Domestic Violence ) के दौरान अपनी पत्नी सुनीता (Sunita) 35 साल पर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला किया था। इसके बाद उसकी दुपट्टे से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी। नारद मजदूरी का काम करता है। सुनीता भी दूसरों के घर में खाना बनाने का काम करती है। उनके दो बच्चे भी हैं। नारद बच्चों को बिहार छोड़ आया था। सोमवार को दिल्ली (Delhi Murder Case) पहुंचते ही पति-पत्नी में झगड़ा शुरू हो गया था। विवाद के दौरान पड़ोसियों ने आकर झगड़े को शांत कराया। लेकिन, उसके बाद दोनों फिर झगड़ने लगे। पड़ोसियों को नारद ने उनका घरेलू मामला बताकर वहां से चलता कर दिया। दोनों का विवाद कम नहीं हुआ। लोगों के जाने के बाद आरोपी नारद ने सुनीता को सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से सुनीता जमीन पर गिर गई। उसके बाद नारद ने सुनीता के गले में दुपट्टे से गले में बांधकर उसकी हत्या (Delhi Women Murder) कर दी। घटना के बाद आरोपी थाने पहुंचा और सारी बात बताई। पुलिस आरोपी को घर लेकर पहुंची तो सुनीता मृत पड़ी थी। उसके गले पर चुन्नी लिपटी थी। नज​दीक एक टूटा हुआ चाकू और टूटी हुई चूड़ियां पड़ी थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने आरोपी नारद को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   चुनाव से पहले ही रिलीज होगी पीएम मोदी पर फिल्म

दूसरी घटना दिल्ली के मालवीय नगर ​थाना क्षेत्र का है। आरोपी सुमित मोंगिया 38 साल है जिसने पत्नी दीपिका मोंगिया 32 साल की हत्या ​की थी। दोनों की शादी 23 नवंबर, 2009 में हुई थी। उसका सात साल का बेटा और पांच साल की बेटी है। परिवार एक्सटेंशन मालवीय नगर (Malviya Nagar Extension) में इलाके में रहता है। यहां सुमित चौथी मंजिल पर रहता है, जबकि तीसरी मंजिल पर उसके माता-पिता दो जुड़वा बहनों के साथ रहते हैं। उसका ​खिड़कियों (Window Frame) के शीशे लगाने का काम है। आरोपी का कहना था कि उसकी पत्नी उससे आए दिन किसी ना किसी बात पर झगड़ा करती है। इसके साथ ही बच्चों को भी बात—बात पर मारती—पीटती है। वारदात वाली सुबह बच्चे स्कूल जाने के बाद से दीपिका का पति सुमित से किसी बात पर झगड़ा शुरू हुआ। सुमित को उसने झगड़े के दौरान चांटा मार दिया। जिससे सुनिल ने अपना आपा खो दिया। उसने दीपिका का गला दबा दिया। आरोपी सुनिल उसका गला तब तक दबाया रखा जब तक दीपिका की जान नहीं निकल गई। उसके बाद आरोपी एक घंटे तक मृत दीपिका के शव के पास बैठकर रोता रहा। उसके बाद उसने थाने आकर अपने आप को पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मृत दीपिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Don`t copy text!