सुनिए ओर देखिए सूबेदार का कांग्रेस सरकार के लिए अनोखा संदेश

Share

इंदौर के राजवाड़ा इलाके की घटना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, गृहमंत्री का करीबी बताकर धमकाया

इंदौर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ है। यह वीडियो प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर का है। वीडियो में कांग्रेस के नेता अश्विनी जोशी का भांजा बताकर वाहन चैकिंग कर रहे सूबेदार को धमका रहे थे। वीडियो में ही बाद में नेता के रिश्तेदार को पैसा देते हुए भी दिखाया गया। लेकिन, उससे पहले सूबेदार ने अपने ही अंदाज में ऐसा सबक सभी दलों को दिया जिसके बाद वे सोशल मीडिया में ट्रेंड हो गए।

हालांकि इसका खामियाजा उन्हें भुगतान भी पड़ा। शाम होते तक उन्हें अफसरों ने लाइन अटैच कर दिया। जानकारी के अनुसार यातायात पश्चिम थाना क्षेत्र के राजवाड़ा इलाके में सूबेदार अरूण सिंह चैकिंग कर रहे थे। तभी बाइक चला रहे युवक मोबाइल पर बातचीत करते हुए पाए गए।


मामले ने तूल जब पकड़ा जब जिस व्यक्ति को रोका गया उसने अपने आपको पूर्व विधायक अश्विनी जोशी का भांजा बताकर जुर्माना चुकाने से इंकार कर दिया। वे सूबेदार को हमारी सरकार बताकर इलाके में रहने के लिए बात मानने की धमकी देने लगे। विवाद इतना बड़ा कि सूबेदार को अपने मातहत की मदद से वीडियो बनाकर दोनों रसूख दिखा रहे नेताओं की हेकड़ी उतारने के लिए मजबूर होना पड़ा। वीडियो बनते देखकर रसूख दिखा रहे दोनों नेता गिड़गिड़ाते हुए जुर्माना चुकाने के लिए राजी हो गए।

कौन है अश्विनी जोशी
अश्विनी जोशी इंदौर विधानसभा क्षेत्र तीन से कांग्रेस के उम्मीदवार थे। उनका मुकाबला भाजपा के पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश से था। आकाश ने विधानसभा चुनाव में उन्हें पटखनी दे दी थी। बताया जाता है कि अश्विनी जोशी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह खेमे के समर्थक हैं और इंदौर में उनकी तूती बोलती है। अश्विनी जोशी के खिलाफ इंदौर के ही संयोगितागंज थाने में जानलेवा हमले के प्रयास का एक मामला भी दर्ज है।

यह भी पढ़ें:   ट्रैफिक पुलिस के सामने भूले से मत बोलना हिन्दी हैं हम
Don`t copy text!