Extramarital Affair: रिसेप्शनिस्ट के कारण बर्बाद हुआ डॉक्टर समेत दो लोगों का परिवार

Share

गुस्साई पत्नी ने सास के साथ मिलकर पति की प्रेमिका के घर फेंक दिया स्प्रिट, छह साल के मासूम बच्चे समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत

Chandigarh Murder
सांकेतिक फोटो

जयपुर। राजस्थान (Rajsthan) की पिंक सिटी जयपुर (Pink City Jaipur) शहर मेें एक डॉक्टर के अवैध संबंधों (Extramarital Affair) के चलते दो परिवार पूरी तरह से बर्बाद हो गया। यह परिवार डॉक्टर का है जिसके अपने यहां काम करने वाली रिसेप्शनिस्ट से अवैध संबंध थे। प्रेम त्रिकोण (Love Triangle) की इस प्रेम कहानी से डॉक्टर की पत्नी बेहद खफा थी। उसने इस बात से तंग आकर एक दिल दहला देने वाला फैसला लिया। वह भी पेशे से डॉक्टर है जिसने सास की मदद से पति की प्रेमिका के घर पर स्प्रिट फेंक दिया। इसमें छह साल के मासूम बच्चे समेत दो लोगों की मौत (Brutal Murder) हो गई।

जानकारी के अनुसार यह हृदय विदारक घटना जयपुर—आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग (Jaipur Agra Highway) के सूर्या सिटी कॉलोनी में गुरूवार शाम हुई थी। इस मामले में आरोपी डॉक्टर सीमा गुप्ता (Doctor Seema Gupta) और उसकी सास सुलेखा है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सीमा ने पुलिस को अपने दिए गए बयान में बताया कि उनके पति डॉक्टर सुदीप (Doctor Sudip Gupta) का दीपा गुर्जर के साथ प्रेम संबंध (Love Affair) थे। दीपा का एक छह साल का बेटा भी था। डॉक्टर दंपति में से डॉक्टर सीमा गुप्ता श्रीराम अस्पताल (Sri Ram Hospital) चलाती हैं। जबकि पति सुदीप गुप्ता राजकीय आरबीएम अस्पताल (RBM Hospital) में फिजीशियन हैं। करीब दो साल पहले श्रीराम अस्पताल में दीपा नाम की युवती एक रिसेप्शनिस्ट (Receptionist Murder Case) के तौर पर काम करती थी। पहले दोनों छुप—छुपकर मिलते थे। सीमा को इसकी भनक लगते ही दोनों बैखोफ होकर मुलाकात करने लगे। दोनों के रिश्तों को खत्म करने के लिए सीमा ने दीपा को काम से निकाल दिया था।

यह भी पढ़ें:   राज्यपाल कल्याण सिंह को गंवानी पड़ सकती है कुर्सी

यहां से मामला और अधिक बिगड़ गया। नौकरी से निकालने के बाद सुदीप खुलकर दीपा के साथ हो गया। इस कारण दंपत्ति के बीच मन मुटाव बना रहता था। सुदीप ने करीब चार साल पहले सूर्या सिटी कॉलोनी (Surya City Colony) में एक विला खरीदकर अपनी प्रेमिका दीपा को दिया था। दीपा छह साल के बेटे के साथ वहीं रहती थी। दीपा ने इसी महीने सुदीप की मदद से आयशा नाम से सैलून एंड स्पा (Ayesha Saloon And Spa) सेंटर खोला था। जिसके उदघाटन में सुदीप का नाम लिखा। जिसकी वजह से आरोपी सीमा को इस बात का पता चला गया था। इस कारण गुस्से में आकर सास के साथ दीपा से लड़ने पहुंच गई। उस समय सीमा और उसका छह साल का बेटा घर पर थे। दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई थी। आरोपी सीमा ने उसे घर से निकलने की भी धमकी दी। गुसाई सीमा अपने साथ पहले से ही स्प्रिट लेकर आई थी। उसने बोतल लकड़ी के टेबल पर डालकर आग लगा दी। आग लगते ही आरोपी सीमा और सुलेखा घर के बाहर भागे और बाहर से कुंड़ी लगा दी।

देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। हत्या के बाद सीमा ने बड़े गर्व के साथ पति सुदीप को इस बात की जानकारी दी। सीमा का भाई भी घटनास्थल पर पहुंच गया था। उसने बच्चे और सीमा की जान बचाने का प्रयास भी किया। पुलिस ने आग को काबू में करने के बाद घर में किचन से बच्चे और उसकी मां का शव बरामद किया है।

यह भी पढ़ें:   लचर लोकतंत्र को बयां करती मार्काे की कहानी
Don`t copy text!