Murder : साड़ी से गला घोंटकर पति को उतारा मौत के घाट, बना दी आत्महत्या की झूठी कहानी

Share

शराबी पति से हुआ था विवाद, वारदात को अंजाम देकर खुद ही बुलाई पुलिस

सांकेतिक चित्र

जयपुर। राजस्थान (Rajasthan) के बारन (Baran) जिले से हत्या (Murder) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने 26 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर लिया है, उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। महिला ने बड़ी चालाकी से हत्या को आत्महत्या साबित करने की कोशिश की, लेकिन जांच में उसका गुनाह सामने आ गया। आरोपी महिला ने करीब 1 साल पहले वारदात को अंजाम दिया था। साड़ी से अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

पुलिस ने बताया कि वारदात को पिछले साल अंजाम दिया गया था। महिला ने घर पर ही पति की हत्या की थी, फिर पुलिस से झूठ बोला कि उसके पति ने आत्महत्या की है। घटना 17 नवंबर 2018 की है। जब आरोपी ममता बेरवा का पति जगदीश शराब के नशे में घर पहुंचा था। नशे में उसका विवाद ममता से हो गया था। जो इतना बढ़ा कि ममता ने साड़ी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। लंबी जांच के बाद इस साल फरवरी में पुलिस तह तक पहुंची तो पता चला कि हत्या की मुख्य आरोपी जगदीश की पत्नी ही है।

गुरुवार को ममता को झालावार के जमुनिया गांव से उसके पिता के घर से गिरफ्तार किया गया। बारन सिटी पुलिस थाने के प्रभारी राजेंद्र कुमार मीना ने बताया कि ममता का पति जगदीश शराब पीने का आदि था। पिछले साल नवंबर में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उस दौरान सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई थी।

यह भी पढ़ें:   Rajasthan Minor Rape: डरा धमका कर नाबालिग से बलात्कार, आरोपी फरार

पुलिस के मुताबिक उस रात ममता और जगदीश के बीच बहुत ज्यादा विवाद हुआ था। जिसके बाद ममता ने साड़ी से अपने पति का गला घोंट दिया था। सुबह उठकर ममता ने पड़ोसियों को बताया था कि ज्यादा शराब पीने की वजह से जगदीश की मौत हुई है।

ममता के खिलाफ हत्या की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Don`t copy text!