प्रेमी ने इजहार जताने निशानी फेंकी तो प्रेमिका के पिता को लगी 

Share

दिल्ली में हुई घटना में मनचला किया गया गिरफ्तार

दिल्ली, 17 जनवरी, 2019। लोग प्रेमिका के लिए क्या नहीं करते। लेकिन, एक प्रेमी ने ऐसा किया कि उसे सलाखों के पीछे जाना पड़ा। मामला दिल्ली का है। प्रेमी ने अपने प्यार के इजहार के लिए प्रेमिका के घर ताजमहल फेंका था। यह ताजमहल उसके पिता के सिर पर जा लगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ताजमहल की प्रतिकृति गिफ्ट पैक करके उसे लड़की की छत पर फेंका। यहां तक तो ठीक था मगर वो गिफ्ट पैक लड़की के पास ना जाकर उसके पिता को जाकर लगा जो उस वक्त खाना खा रहे थे, फिर क्या था। इस मामले पर बवाल हो गया। मामला दिल्ली का है वहां एक मनचला किसी लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। बताया जा रहा है कि वो उस लड़की के साथ शादी करना चाहता था और इसके लिए प्रपोज  कर रहा था। इसी के चलते उसने प्यार की निशानी ताजमहल की रेप्लिका को गिफ्ट करने की ठानी और उसे उस लड़की की छत पर फेंक दिया। इस घटना के बाद लड़की के घरवाले मामले को लेकर पुलिस के पास गए। बताया जा रहा है कि  ये मनचला कई दिनों से लड़की का पीछा कर रहा था और शादी करने के लिए दबाब बना रहा था। लड़की का कहना है कि अक्सर ही आरोपी से ताजमहल गिफ्ट करने की कोशिश करता था और उसपर शादी का दबाब बना रहा था। आरोप है कि  लड़के के भाई ने भी लड़की को धमकाया था कि उसके भाई की गिफ्ट स्वीकार कर ले नहीं तो अच्छा नहीं होगा। लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और उसके घर से ताजमहल की दूसरी प्रतिकृति बरामद की है। आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:   World Crime: India's Most Wanted की आवाज सुनने को तरस गई Agencies
Don`t copy text!