सैल्फी के बहाने कनाडाई युवती के कमरे में घुसे 

Share

मुंबई के पांच सितारा होटल की घटना, कैमरे में कैद हुआ मामला

मुंबई, 17 जनवरी, 2019। देश में महिला सुरक्षा को लेकर बहस छिड़ी है। इसी बहस के बीच एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यह घटना मुंबई की एक पांच सितारा होटल में हुई। मनचला भारतीय नागरिक है जिसने कनाडा मूल की युवती से अभद्रता की। आरोपी होटल का कर्मचारी ही है। वह सैल्फी लेने के बहाने युवती के कमरे में घुस गया था।

जानकारी के अनुसार कनाडा मूल की एक 35 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ हुई। पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि घटना गुरुवार को हुई थी। पुलिस ने बताया कि जूहु स्थित होटल के एक कर्मचारी सुमित राव (32) को पांच जनवरी को हुई कथित छेड़छाड़ की घटना के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने कहा कि महिला इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करती है जो अक्सर भारत आती रहती है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वह होटल में ठहरी हुई थी। इसी दौरान एक व्यक्ति उसके कमरे में घुसा और सेल्फी लेने के बहाने छेड़छाड़ करने लगा। पुलिस के मुताबिक महिला ने होटल प्रबंधन को घटना से अवगत कराया और सोमवार को सांताक्रूज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। आपको बता दें कि इसी तरह का एक मामला हाल ही में दिल्ली में भी आया था जहा नौकरी दिलाने के बहाने एक शख्‍स उसे पूर्वी दिल्‍ली के फर्श बाजार में ले गया, जहां उसने अपने किसी दोस्‍त की फैक्‍ट्री में उसे नौकरी दिलाने की बात कही थी, लेकिन वहां उसके साथ दोनों ने रेप किया। घटना को लेकर एक बार फिर होटल में सुरक्षा और कर्मचारियों की जांच को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। पुलिस आरोपी से जुडी अन्य जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें:   इस फिल्म एक्ट्रेस ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर शव के कर दिए थे 300 टुकड़े
Don`t copy text!