Bhopal Kidnapping News: बदमाशों ने युवक को चाकू मारा फिर कार से किडनैप करके पीटा

Share

Bhopal Kidnapping News: हमले के पीछे कारणों पर पुलिस ने चुप्पी साधी, पांच आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Bhopal Kidnapping News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पांच बदमाशों ने मिलकर दो युवकों को चाकू मारकर लहुलूहान कर दिया। इसके बाद एक युवक को कार से किडनैप कर ले गए। यह वारदात भोपाल (Bhopal Kidnapping News) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। लेकिन, हमले के पीछे ठोस वजह के सवाल पर चुप्पी साध ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी पर यह साफ हो सकेगा।

बुरी तरह पीटने के बाद कार से फेंककर चले गए बदमाश

टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार रुपेश पेठे (Rupesh Pethe) पिता मुकुंद पेठे उम्र 36 साल माता मंदिर के नजदीक हर्षवर्धन नगर (Harshwardhan Nagar) में रहते हैं। वह प्रायवेट नौकरी करता है। रूपेश पेठे 15 मई की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे नगर निगम कार्यालय (Nagar Nigam Office) के पास दोस्त सोनू मिलेट्री, श्रवण सिंह और ऋषिराज ठाकुर (Rishiraj Thakur) के साथ चाय की दुकान पर था। तभी वहां पर नीले रंग की कार (Car) में सवार आरोपी धीरज सिंह उर्फ बाबू बटालियन(Dheeraj Singh@Babu Battalion), शैलेष पंत उर्फ बुल्ला, प्रवीण पांडेय उर्फ लल्ली, बली, भैयू और अन्य आए। वे उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू-डंडे से उसे पीटना शुरु कर दिया। आरोपियों ने उसके दोस्त सोनू मिलेट्री (Sonu Military) को डंडा मारकर जख्मी किया। आरोपियों ने अन्य दोस्तों को भी पीटा तो वह मौके से भाग गए। इस दौरान शैलेष पंत उर्फ बुल्ला (Shailesh Pant@Bulla) ने चाकू निकालकर उसे मार दिया। इसके बाद सभी ने मिलकर उसे कार में पटक दिया। फिर उसे लेकर बटालियन (Battalion) ले गए। वहां बुरी तरह से उसको पीटने के बाद भदभदा चौराहे के नजदीक पिकनिक रेस्टोरेंट (Picnic Restaurant) के पास फेंक गए। दोस्त की मदद से उसे पहले जेपी अस्पताल (JP Hospital) ले जाया गया। वहां से वह शाहपुरा त्रिलंगा स्थित न्यू ऐरा सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल (New Era Super Specialty Hospital) में भर्ती कराया गया। बयानों के आधार पर टीटी नगर थाना पुलिस ने 17 मई की दोपहर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 295/26 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई प्रीतम सिंह सूर्यवंशी (SI Preetam Singh Suryavanshi)  कर रहे हैं। हमले के बाद से ही आरोपी अपने ठिकानों से फरार चल रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ कमला नगर (Kamla Nagar)  थाने में कई प्रकरण दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

यह भी पढ़ें:   MP BJP News: दो प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की सूची जारी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Kidnapping News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!