Bhopal News: शहर काजी समेत अन्य बुद्धिजीवियों ने वीडियो बयान देकर असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आने का दिया था संदेश

भोपाल। प्राइड इन होटल में हिंदू महिला और मुस्लिम युवक के पकड़ाने के बाद मारपीट करते हुए मुस्लिम समाज के प्रति वक्तव्य को लेकर नाराज मुस्लिमों का प्रदर्शन 15 मई को स्थगित रहा। इससे पहले भोपाल (Bhopal News) शहर की गोविंदपुरा थाना पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिगों समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। यह सभी कथित बजरंग दल कार्यकर्ता बनकर मुस्लिम समाज के प्रति बयान देने पर मुकदमे में गिरफ्तार किए गए थे।
काजी समेत मुस्लिम समाज के कई बुद्धिजीवियों ने जारी किये बयान
इस मामले में 12 मई को भोपाल शहर काजी मुश्ताक अली नदवी (Qazi Mushtaq Ali Nadvi) , उलेमा अली कदर (Ulema Ali Qadar) समेत कई सैंकड़ों प्रतिनिधियों ने पुलिस कमिश्नर संजय कुमार (Police Commissioner Sanjay Kumar) से मुलाकात करके धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले बयान देने वालों पर कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहुंचे थे। उस दिन शहर काजी की तरफ से पुलिस प्रशासन को 15 मई तक की मोहलत दी गई थी। जिसके बाद उसी रात हजारों की संख्या में रॉयल मार्केट से लेकर पीरगेट तक भीड़ जमा हो गई थी। जिनको कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद (Arif Masood) और आतिफ अकील (Atif Akeel) ने आकर समझाईश देकर रवाना किया था। इधर, सोशल मीडिया में 14 मई को दिनभर भोपाल के सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान में जमा होने का संदेश बनाकर वायरल किया जा रहा था। जिस कारण राजधानी में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी। इसके चलते शहर काजी समेत मुस्लिम समाज के कई बुद्धिजीवियों की तरफ से 14 मई की शाम कई वीडियो (Video) बयान जारी किए थे। जिसमें मुस्लिम समाज (Muslim Samaj) की आड़ में राजनीतिक फायदे के लिए भीड़ का गलत इस्तेमाल होने की चिंता जताते हुए ऐसे किसी भी तरह के संदेश पर न आने की सलाह दी गई थी। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन की तरफ से वायरल संदेशों को लेकर सतर्कता बरती गई। जिस कारण पुराने शहर के कई हिस्सों में आरएएफ समेत कई अन्य सुरक्षा बलों के साथ, वज्र और पुलिस बल तैनात किया गया। निगरानी रखने का काम सोशल मीडिया में भी जारी रहा। पुलिस की तरफ से इंटरनेट के जरिए वायरल होने वाले संदेशों को बनाने और उसे ट्रोल करने वाले व्यक्तियों की पहचान करने का भी प्रयास किया जा रहा है। पुराने भोपाल के कई हिस्सों में 15 मई को दिनभर सामान्य स्थिति बनी रही। चिलचिलाती धूप के बीच पुलिस के कई अधिकारी और कर्मचारी मुस्तैद रहे।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।