Bhopal News: मारपीट के दौरान नाक में बेल्ट लगने के कारण गंभीर रुप से जख्मी

भोपाल। कक्षा बारहवीं के एक छात्र को बेल्ट, हाथ-मुक्कों से मारपीट करके बुरी तरह से लहुलूहान कर दिया गया। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र का है। विवाद एक एप के जरिए किए गए वीडियो एडिटिंग के कारण चल रही रंजिश हैं।
हाथ का कड़ा लगने से हुआ लहुलूहान
टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित रिहान कुरैशी पिता रमजान कुरैशी उम्र 18 साल है। वह पंचशील नगर स्थित मद्रासी कॉलोनी (Madrasi Colony) में रहता है। उसके साथ मारपीट की वारदात 14 मई की रात साढ़े नौ बजे हुई थी। वह कक्षा बारहवीं का छात्र है। रिहान कुरैशी (Rihan Qureshi) ने बताया कि वह मल्टी की छत पर बैठकर मोबाइल (Mobile) चला रहा था। तभी उसके पूर्व परिचित शुभ अपने साथियों के साथ आया। उसने बेल्ट, हाथ-मुक्कों के अलावा हाथ में पहने लोहे के कड़े से उसको बुरी तरह से पीटा। जिस कारण चेहरे के अलावा नाक में गंभीर चोट लगने के कारण वह लहुलूहान हो गया। टीटी नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, धमकाने का प्रकरण 289/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।