Bhopal News: बरामदे का खुला गेट देखकर मकान मालकिन ने देखकर पुलिस को बुलाया

भोपाल। फांसी लगाकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की स्टेशन बजरिया थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिस कारण आत्महत्या को लेकर वजह सामने नहीं आई है। घटना के वक्त उनके भाई मां को लेकर पारिवारिक शादी में शामिल होने गए थे।
शादी में गया हुआ था परिवार
स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना पुलिस के अनुसार कमलेश लोधी पिता लाखन सिंह लोधी उम्र 27 साल पुरुषोत्तम नगर (Purshottam Nagar) में किराए से रहते थे। उनके साथ बड़ा भाई हरिकेश लोधी (Harikesh Lodhi) और मां भी रहती है। परिवार मूलत: रायसेन (Raisen) जिले के बेगमगंज (Begumganj) का रहने वाला है। मां-बेटे रिश्तेदार की शादी में शामिल होने एक सप्ताह पूर्व चले गए थे। इस कारण कमलेश लोधी (Kamlesh Lodhi) घर पर अकेला रहता था। उसको मंजु सिंह (Manju Singh) ने फांसी के फंदे पर 08 मई की सुबह छह बजे लटका पाया। यह बात उन्होंने बेटी अनामिका सिंह (Anamika Singh) को बताई। जिसके बाद यह मामला पुलिस थाने में पहुंचा। स्टेशन बजरिया पुलिस ने मर्ग 17/26 कायम कर लिया है। मामले की जांच एएसआई जितेंद्र यादव (ASI Jitendra Yadav) कर रहे हैं। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जांच के लिए फांसी लगाने वाले युवक का मोबाइल भी जब्त किया गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े


हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।