Bhopal GRP News: छह तोला सोना, आधा किलो चांदी समेत आठ लाख रुपए का माल चोरी

Share

Bhopal GRP News: राजकोट एक्सप्रेस के एसी कोच के भीतर यात्रा कर रहे परिवार को चोरों ने बनाया निशाना

Bhopal GRP News
भोपाल जीआरपी थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। राजकोट एक्सप्रेस के एसी कोच के भीतर चोरी की एक सनसनीखेज वारदात हो गई है। इस घटना को लेकर एफआईआर दर्ज करने दो थानों में सीमा विवाद भी चला था। हालांकि भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP News) ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ट्रेन के स्टापेज और उस कोच के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदेहियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

ट्राली बैग के अंदर कपड़े के थैले में रखे थे कीमती जेवर

भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP) पुलिस के अनुसार नीतू घोष पत्नी अमर सिंह घोष उम्र 37 साल गुजरात (Gujrat) के राजकोट (Rajkot) जिले में स्थित सनराईज कॉलोनी (Sunrise Colony) में रहती हैं। हालांकि वे मूलत: टीकमगढ़ (Tikamgarh) जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पति अमर सिंह घोष (Amar Singh Ghosh) राजकोट में नौकरी करते हैं। नीतू घोष (Neetu Ghosh) 26 अप्रैल को राजकोट एक्सप्रेस (Rajkot Express) के एसी कोच बी-1 में सवार हुई थी। उनके साथ पति के अलावा बहन प्रीति यादव (Preeti Yadav) भी थी। वह राजकोट स्टेशन से ट्रेन (Train) में करेली उतरने के लिए सवार हुईं थी। उनके पास एक ट्राली बैग(Trolley Bag)  था जिसके भीतर कपड़े का थैला था। उस थैले के भीतर सोने का हार, सोने का मंगलसूत्र, लॉकेट, मनचली, हाय, झुमकी, झाला, अंगूठी, चांदी की छह पायल, बिछिया, सोने की चेन, नकदी 15 हजार रुपए के अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और एटीएम कार्ड भी रखे थे। जिस दिन परिवार सफर कर रहा था उस दिन प्रीति यादव रात ढ़ाई बजे तक जागी हुई थी। उसकी बर्थ के नीचे ही ट्रॉली बैग रखा था। सुबह छह बजे उन्होंने बच्चे का डायपर बदलने ट्रॉली बैग खोला तो जेवरात गायब थे। पहले परिवार को लगा कि वह सामान राजकोट वाले मकान में भूल गए हैं। वहां जाकर देखा तो थैला नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने गाडरवारा जीआरपी (Gadarwara GRP) में जाकर प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने मामला भोपाल जीआरपी का मानते हुए दो दिन पहले केस डायरी ट्रांसफर कर दी। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत चार लाख, 37 हजार रुपए बताई है। चोरी के इस खुलासे के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है जो कि गुपचुप तरीके से अपनी पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: माचिस मांगने को लेकर हुई कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!